जग्गू का रिश्तेदार है करणवीर
मरने वाला बाॅडीगार्ड करणवीर सिंह निवासी गांव भेखोवाल जग्गू के रिश्तेदार का बेटा बताया जा रहा है। वारदात देर रात बटाला के कादियां टोल बैरियर के पास हुई। जानकारी के अनुसार, करणवीर सिंह और हरजीत कौर निवासी गांव भगवानपुर स्कॉर्पियो में जा रहे थे। गोली लगने से करणदीप सिंह की मौत हो गई, जबकि हरजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें बटाला से अमृतसर रेफर किया गया, जहां उन्होंने भी दम तोड़ दिया।