फिरोजपुर-फाजिल्का रोड स्थित खाईफेमीकी टी-प्वाइंट पर पराली के डंप में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं। आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
ममदोट के नजदीकी गांव खूंदर उताड़ स्थित श्री गुरु रामदास बायो फ्यूल फैक्टरी में पराली के भंडार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पराली के दो बड़े ढेर जलकर राख हो गए। इस घटना में फैक्टरी मालिक को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार फैक्टरी में लगी आग की लपटें देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर फिरोजपुर और जलालाबाद से फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फैक्टरी मालिक चंदन मेहता ने बताया कि उनकी फैक्टरी में धान की पराली की गांठों से ईंधन तैयार किया जाता है।
खाईफेमीकी टी-प्वाइंट पर पराली के डंप में लगी आग, दूर तक दिखाई दीं लपटें
फिरोजपुर-फाजिल्का रोड स्थित खाईफेमीकी टी-प्वाइंट पर पराली के डंप में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं। आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत कर आग बुझाने की कोशिश की। फिलहाल आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद आसपास से गुजरने वाले लोगों में भी चिंता का माहौल रहा।