फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Phagwara: बांसावाला बाजार में क्रॉकरी की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला; दमकल विभाग ने पाया काबू

Wed, 22 Oct 2025 11:15 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)

सार

शहर के बीचोंबीच स्थित बांसावाला बाजार में क्रॉकरी की दुकान को लगी भीषण आग के कारण जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में बिजली की सप्लाई भी देर रात तक बंद रही और बाजार में लोगों का भारी जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन
दुकान में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फगवाड़ा में मंगलवार को दिवाली की रात प्रसिद्ध बांसावाला बाजार में स्थित भाटिया क्रॉकरी की दुकान में भयानक आग लग गई। आग से दुकान में रखा लाखों रुपये का कीमती सामान, क्रॉकरी आदि जल गई। दुकान के मालिक और लोगों ने आग की सूचना दमकल विभाग फगवाड़ा को दी, जिसके बाद घटनास्थल पर दमकल के कर्मचारियों ने पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


शहर के बीचोंबीच स्थित बांसावाला बाजार में क्रॉकरी की दुकान को लगी भीषण आग के कारण जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में बिजली की सप्लाई भी देर रात तक बंद रही और बाजार में लोगों का भारी जमावड़ा लगा रहा। दुकान में आग कैसे लगी इसे लेकर कुछ भी पता नहीं चल पाया। है। सूचना फगवाड़ा पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें