फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में हादसा: सुबह साढ़े पांच बजे रेस्टोरेंट के स्टोर में लगी आग, तीन दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Tue, 11 Aug 2026 08:19 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, चंंडीगढ़

सार

रेस्टोरेंट मालिक गौरव कोहली के मुताबिक, रेस्टोरेंट की बिल्डिंग में बने स्टोर रूम में सुबह करीब 5:30 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर 35 के रेस्टोरेंट में लगी आग पर काबू पाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ सेक्टर-35 स्थित रेस्टोरेंट पश्तून के स्टोर रूम में मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे अचानक आग लग गई। रेस्टोरेंट की बिल्डिंग से धुआं उठता देख वहां काम करने पहुंचे कर्मचारियों ने तत्काल रेस्टोरेंट मालिक को इसकी सूचना दी। 
विज्ञापन


आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। एहतियात के तौर पर एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई।

रेस्टोरेंट मालिक गौरव कोहली के मुताबिक, रेस्टोरेंट की बिल्डिंग में बने स्टोर रूम में सुबह करीब 5:30 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है। कर्मचारियों ने स्टोर से धुआं उठता देखा तो तुरंत इसकी जानकारी दी। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। कुछ ही देर में तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पा लिया गया।

आग लगने की सूचना के बाद बिजली विभाग ने भी तत्काल बिजली की सप्लाई बंद कर दी, जिससे आग के और फैलने का खतरा टल गया। गौरव कोहली ने बताया कि स्टोर रूम में कुछ पुरानी फाइलें रखी हुई थीं, जो आग की चपेट में आ गईं। हालांकि आग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है और न ही कोई कर्मचारी घायल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग पर समय रहते काबू पा लिए जाने से रेस्टोरेंट के अन्य हिस्सों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें