फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतलुज नदी प्रदूषित करने का मामला: हिमाचल पर कार्रवाई, पंजाब में दर्ज हुई FIR; क्या बोले रोपड़ के विधायक?

Sun, 23 Aug 2026 03:08 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़

सार

आरोप है कि हिमाचल प्रदेश के उद्योगों से निकलने वाला वेस्ट मटीरियल सतलुज नदी में पहुंच रहा है, जिसके कारण नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है।
विज्ञापन
सतलुज नदी में फैली गंदगी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोपड़ में सतलुज नदी को प्रदूषित करने के मामले में पुलिस ने पंजाब में पहली एफआईआर दर्ज की है। यह मामला रोपड़ के विधायक दिनेश चड्ढा की शिकायत पर हिमाचल प्रदेश के उद्योगों के खिलाफ दर्ज किया गया है। बारिश के चलते सतलुज नदी में बड़ी मात्रा में गंदगी जमा हो गई है।  आरोप है कि हिमाचल प्रदेश के उद्योगों से निकलने वाला वेस्ट मटीरियल सतलुज नदी में पहुंच रहा है, जिसके कारण नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है। यही प्रदूषित पानी आगे सरहिंद और बिस्त दोआब नहरों में भी जा रहा है। 

विज्ञापन




रविवार सुबह रोपड़ में सतलुज नदी में बड़े स्तर पर गंदगी दिखाई देने के बाद सैर करने वाले लोगों ने इसकी जानकारी विधायक दिनेश चड्ढा को दी। सूचना मिलते ही विधायक मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने खुद पुलिस को बयान देकर इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाई।
विज्ञापन


विधायक दिनेश चड्ढा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के उद्योगों का वेस्ट मटीरियल सतलुज नदी में डाला जा रहा है, जिससे नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पंजाब के संबंधित विभागों के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होते हैं।
विज्ञापन


दिनेश चड्ढा ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए नियमों को और सख्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि NGT की कार्रवाई केवल खबरों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि जमीनी स्तर पर भी सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें