फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनाम में हादसा: बिजली पोल के पास लगे स्टॉल में उतरा करंट, दो युवकों की मौत; मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

Fri, 25 Sep 2026 11:02 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला

सार

मृतकों में गांव कूलारां का गुरतेज सिंह और हरियाणा के टोहाना का रहने वाला युवक अनमोल शामिल है। अनमोल वेटर का काम करने आया था।
विज्ञापन
सुनाम में मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते अमन अरोड़ा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुनाम स्थित 'पीर बाबा जुड़वा शाह' के वार्षिक मेले की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब अचानक बिजली का करंट लगने से दो युवकों की जान चली गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
विज्ञापन


मृतकों में हरियाणा के टोहाना का रहने वाला युवक अनमोल ( जो वेटर का काम करने आया था) और गांव कूलारां का गुरतेज सिंह शामिल है। घायल हैप्पी मूनक, बिट्टू मूनक, अनिल टोहाना को पटियाला रेफर किया गया है जबकि लखविन्द्र सिंह का सुनाम में इलाज चल रहा है। 

बिजली के खंभे के पास लगी स्टॉल बनी काल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मेले में सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की गई थी। बिजली के मुख्य खंभे के बिल्कुल पास कई दुकानें और खाने-पीने के स्टॉल लगाए गए थे। इसी दौरान गोल-गप्पे के स्टॉल में बिजली का तेज करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आकर कई लोग झुलस गए। करंट लगते ही मेले में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक अमन अरोड़ा तुरंत स्थिति का जायजा लेने घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हाल-चाल जाना और उन्हें बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दुखद हादसे की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच करवाई जाएगी ताकि लापरवाही बरतने वालों की जवाबदेही तय हो सके।

पंजाब सरकार की ओर से मृतकों के शोक-संतप्त परिवारों को हर संभव आर्थिक व सामाजिक मदद प्रदान की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे के बाद से स्थानीय निवासियों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों का सीधा सवाल है कि बिजली खंभे के इतने पास स्टॉल लगाने की अनुमति किसने और कैसे दी? क्या मेले के आयोजकों और प्रशासन ने सुरक्षा मानकों की जांच नहीं की । फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं के प्रति पहले ही किया था आगाह, बुजुर्ग का पत्र आया सामने
'पीर बाबा जुड़वा शाह' के वार्षिक मेले के दौरान हुए दर्दनाक हादसे के बाद अब एक बुजुर्ग द्वारा पूर्व में पुलिस को दिया गया एक पत्र सामने आया है। घटना स्थल के पास रहने वाले 76 वर्षीय गुलजार सिंह ने अगस्त 2025 में थाना सिटी सुनाम में एक आवेदन दिया था, जिसमें उन्होंने मेले के दौरान लगने वाली दुकानों व भीड़ के कारण होने वाली समस्याओं का उल्लेख किया था। इस पत्र को गुलजार सिंह ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया है। 

पत्र में गुलजार सिंह ने पुलिस प्रशासन को अवगत कराया था कि मेले के समय उनके घर के आसपास खाद्य पदार्थों के स्टॉल और टेंट लगा दिए जाते हैं। इससे आम रास्ते में आवाजाही प्रभावित होती है और स्वच्छता व सुरक्षा संबंधी परेशानियां उत्पन्न होती हैं। उन्होंने अपने 96 वर्षीय बुजुर्ग पिता के स्वास्थ्य का हवाला देते हुए आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस या वाहन निकालने में आने वाली कठिनाइयों के प्रति भी ध्यान आकर्षित किया था।

आवेदन में उन्होंने आग्रह किया था कि आयोजन के दौरान गलियों को पूरी तरह बाधित न होने दिया जाए और सुचारू व्यवस्था बनाई रखी जाए। हादसे के बाद यह पत्र चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें