फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरमान संधू हत्याकांड: दो दोषियों को उम्रकैद, बच्चे को अगवा कर मांगे थे दो करोड़; न मिलने पर मार डाला था

Sat, 07 Nov 2026 09:13 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा

सार

18 अक्तूबर 2019 को आरोपियों ने घर के बाहर खेल रहे नाबालिग अरमान संधू का अपहरण किया था। परिवार से बच्चे की रिहाई के लिए दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न मिलने और पहचान उजागर होने के डर से आरोपियों ने बच्चे की हत्या कर दी।  
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाजिल्का की सेशन अदालत ने वर्ष 2019 के अरमान संधू अपहरण और हत्या मामले में अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने दो दोषियों सुनील कुमार और पवन कुमार को उम्रकैद की सजा दी है। उन पर 5-5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन


अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजीत पाल सिंह की अदालत ने यह निर्णय दिया। यह मामला थाना सिटी-2 अबोहर में 18 अक्तूबर 2019 को एफआईआर नंबर 129 के तहत दर्ज हुआ था। आरोपियों ने घर के बाहर खेल रहे नाबालिग अरमान संधू का अपहरण किया था। उन्होंने परिवार से बच्चे की रिहाई के लिए 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न मिलने और पहचान उजागर होने के डर से आरोपियों ने बच्चे की हत्या कर दी। उन्होंने शव को जमीन में दबा दिया था।

जांच और गिरफ्तारी
इस जघन्य घटना के बाद इलाके में भारी रोष फैल गया था। लोगों ने प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके बाद एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई। एसआईटी ने जांच कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर बच्चे का दबाया हुआ शव बरामद किया। अभियोजन पक्ष ने अदालत में सभी साक्ष्य प्रस्तुत कर अपराध साबित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें