अबोहर हलके के गांव कंधवाला अमरकोट के किसानों ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय के समक्ष रोष जताते हुए कहा कि भारी बरसात से जिन किसानों की फसलें खराब हुई थी उनको उचित मुआवजा नहीं मिला।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अबोहर हलके के गांव कंधवाला अमरकोट के किसानों ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय के समक्ष रोष जताते हुए कहा कि भारी बरसात से जिन किसानों की फसलें खराब हुई थी उनको उचित मुआवजा नहीं मिला बल्कि जिन लोगों का नुकसान नहीं हुआ, वे लोग इस मुआवजे का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए दोबारा से स्पेशल गिरदावरी करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
गांव वासियों ने कहा कि अगस्त 2025 मे हुई भारी बरसातों से उनकी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा था जिसका मुआवजा अभी तक उन्हें नहीं मिला। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने फसलों के खराबे के लिए 20 हजार प्रति एकड़ मुआवजा देने का वादा किया था लेकिन उनके हल्के के पटवारी और कानूनगो ने जो स्पेशल गिरदावरी बनाई है वह उचित नहीं है क्योंकि जो सर्वे हुआ जिसमें वे लोग शामिल हैं जिनकी फसलों का नुकसान ही नहीं हुआ। जिन किसानों का असली नुकसान हुआ है उन लोगों को इस मुआवजे से वंचित रखा गया है। इसके अलावा पंजाब सरकार द्वारा पीड़ित किसानों को जो गेहूं का बीज मुहैया करवाया जा रा है वह भी ऐसे जमींदारों को दिया जा रहा है जिनका नुकसान ही नहीं हुआ।