फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Phagwara: एलपीयू में किसान प्रशिक्षण कैंप का आयोजन, पराली प्रबंधन में बेहतरीन काम करने वाले किसान सम्मानित

Sat, 22 Nov 2025 10:40 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)

सार

कैंप में राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर डा.अशोक कुमार मित्तल ने बताैर मुख्य अतिथि शिरकत की। कैंप का उद्घाटन डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पंचाल ने किया।
विज्ञापन
जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कैंप में पहुंचे अतिथि - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कैंप एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस कैंप में राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर डा.अशोक कुमार मित्तल ने बताैर मुख्य अतिथि शिरकत की। कैंप का उद्घाटन डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पंचाल ने किया। दोनों अतिथियों ने सरकारी विभागों एवं संस्थानों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। 

डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पंचाल ने कहा कि कृषि विशेषज्ञों से आज रबी फसलों के बारे में जो तकनीकी ज्ञान प्राप्त हुआ है, उसे किसान अपने खेतों में अपनाकर लाभ उठाएं। कैंप में विशेष अतिथि तौर पर उपस्थित डा. अरुण कुमार, ज्वाईंट निदेशक कृषि ने किसानों को भूगर्भ जल बचाने के लिए प्रेरित किया। 
विज्ञापन


मुख्य कृषि अधिकारी डा. एचपीएस भरोत ने मुख्य अतिथियों एवं उपस्थित किसानों का स्वागत किया। किसान मेले में कृषि एवं सहायक विभागों द्वारा प्रदर्शनियां भी लगाई गईं, जिसमें किसानों ने भरपूर रुचि दिखाई और जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर पराली प्रबंधन में बेहतरीन कार्य करने वाले अग्रणी किसानों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


 जिला प्रशिक्षण अधिकारी, कपूरथला डा. गुरमीत सिंह ने मुख्य अतिथियों, सभी विशेषज्ञ टीम एवं आए हुए किसानों का धन्यवाद किया।

इस मौके पर कृषि अधिकारी विशाल कौशल, गुरविंदर सिंह संधू, कृषि विकास अधिकारी गुरजोत सिंह, मनअरसूप कौर, हरकमल सिंह सहोता, कृषि विस्तार अधिकारी परमिंदर कुमार, रणबीर सिंह, मनीम कुमार, डीपीएपी बलराज सिंह एवं समस्त स्टाफ कपूरथला उपस्थित रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें