फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moga: सस्पेंड एडीसी चारुमिता के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

Sat, 22 Nov 2025 08:40 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

भूमि अधिग्रहण में मुआवजे की राशि 3.7 करोड़ रुपये के लेन-देन में गड़बड़ी पर विजिलेंस ब्यूरो ने पीसीएस अधिकारी चारुमिता के खिलाफ चार्जशीट तैयार की थी। अब भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
चारूमिता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजिलेंस विभाग फिरोजपुर ने शुक्रवार देर रात मोगा की सस्पेंड एडीसी एवं नगर निगम कमिश्नर चारुमिता के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। इससे पहले 6 नवंबर को पंजाब सरकार ने चारुमिता को उनके पद से निलंबित कर दिया था। 
विज्ञापन


इस संबंध में चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा ने आदेश जारी किए थे। आदेश के अनुसार निलंबन अवधि के दौरान चारुमिता का हेडक्वार्टर चंडीगढ़ निर्धारित रहेगा और वह संबंधित प्राधिकरण की अनुमति के बिना वहां से बाहर नहीं जा सकेंगी।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, धर्मकोट से बहादुरवाला तक नेशनल हाईवे निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण किया गया था। इस दौरान मुआवजे की राशि 3.7 करोड़ रुपये के लेन-देन में गड़बड़ी सामने आई। विजिलेंस ब्यूरो ने जांच के बाद पीसीएस अधिकारी चारुमिता के खिलाफ चार्जशीट तैयार की थी। अब मामले की जांच के बाद चारुमिता के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें