फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहर के किसान का लगा जैकपॉट: बेटी की शादी से पहले बना करोड़पति, दिवाली बंपर की लॉटरी में जीता इनाम

Tue, 17 Nov 2026 05:49 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर

सार

अबोहर में एक किसान की एक करोड़ रुपये की लॉटरी लगी है। घर में बेटी की शादी से पहले किसान के परिवार को बड़ी खुशी मिली है। किसान ने 500 रुपये में दिवाली बंपर की टिकट खरीदी थी।  
विज्ञापन
अबोहर में किसान की निकली एक करोड़ की लॉटरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किस्मत कब मेहरबान हो जाए, इसका कोई पता नहीं। ऐसा ही कुछ अबोहर के किसान दलजीत सिंह के साथ हुआ। बेटी की शादी के खर्चों के लिए कर्ज लेने की सोच रहे दलजीत सिंह की दीपावली बंपर लॉटरी में एक करोड़ रुपये की लॉटरी निकल आई। इस खुशखबरी से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन




लॉटरी टिकट की खरीद और इनाम
दलजीत सिंह ने करीब 10-15 दिन पहले रेलवे रोड स्थित राधा स्वामी लॉटरी सेंटर से दीपावली बंपर का टिकट खरीदा था। टिकट पर एक करोड़ रुपये का इनाम निकलने की जानकारी मिलते ही उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दलजीत सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी तय है और खर्चों के लिए वह कर्ज लेने की सोच रहे थे, लेकिन अचानक लॉटरी निकलने से उनकी बड़ी चिंता दूर हो गई। अब वह बेटी की शादी धूमधाम से करेंगे।
विज्ञापन


लॉटरी सेंटर में जश्न
उधर, लॉटरी सेंटर के संचालक सुशील कुमार ने बताया कि उनके पिता ने कई वर्ष पहले सेंटर की शुरुआत की थी। यहां पहले भी कई लोग लखपति बन चुके हैं, लेकिन पहली बार सेंटर से किसी की एक करोड़ रुपये की लॉटरी निकली है। विजेता की तलाश पूरी होने पर मंगलवार को सेंटर में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया और मिठाई बांटकर खुशी साझा की गई।
विज्ञापन


परिवार की खुशियां दोगुनी
दलजीत सिंह के बेटे जगदीप सिंह भी खुशी जाहिर करने सेंटर पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिवार ने करीब 10-15 दिन पहले ही टिकट खरीदा था। बेटी की शादी से पहले मिली इस खुशखबरी ने परिवार की खुशियां दोगुनी कर दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें