फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में मनोरंजन उद्योग: वीडियो-फिल्मों की शूटिंग के लिए उपयुक्त माहौल, सरकार ले सकती है राजस्व लाभ

Fri, 03 Oct 2025 02:52 PM IST
निवेदिता वर्मा मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

फिल्मों की शूटिंग के लिए पंजाब में कई बेहतरीन जगह हैं, जिनमें ऐतिहासिक इमारतें, गांव और प्राकृतिक दृश्य शामिल हैं। मनोरंजन इंडस्ट्री को विकसित कर सरकार बड़ा राजस्व लाभ ले सकती है।
विज्ञापन
हिमाचल-पंजाब सीमा पर बहती रावी नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन्वेस्ट पंजाब और अन्य प्रयासों के जरिये सूबे में इंडस्ट्री को मजबूत करने की कवायद चल रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान और उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा दोनों ने कमान संभाली है। 
विज्ञापन


निवेश कैसे बढ़े और किस तरह से बड़े-छोटे उद्योगों का रुख पंजाब की ओर हो, इसके लिए प्रशासनिक अमला भी पूरी शिद्दत के साथ जुटा हुआ है। इसी कड़ी में अब सरकार सूबे में मनोरंजन उद्योग को विकसित करने पर जोर देगी।

देश का मनोरंजन उद्योग विश्व स्तर पर पांचवां सबसे बड़ा बाजार माना जाता है। इस उद्योग में मनोरंजन से जुड़ी विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियां शामिल हैं। इसी कड़ी में वीडियो और फिल्मों की शूटिंग भी बड़ी इंडस्ट्री है, जो अर्थव्यवस्था के लिए उभरता हुआ क्षेत्र माना जाता है। सरकार का मानना है कि इसके लिए प्रदेश में उपयुक्त माहौल मौजूद है।
विज्ञापन


फिल्मों की शूटिंग की बात करें तो न केवल पाॅलीवुड बल्कि बाॅलीवुड के लिए भी पंजाब एक पसंदीदा क्षेत्र रहा है। फिल्मों की शूटिंग के लिए सूबे में कई बेहतरीन जगह हैं, जिनमें ऐतिहासिक इमारतें, गांव और प्राकृतिक दृश्य शामिल हैं। मनोरंजन इंडस्ट्री को विकसित कर सरकार बड़ा राजस्व लाभ ले सकती है।

ये स्थान सबसे अधिक पसंदीदा

फिल्मी शूटिंग के लिए पंजाब में कई जगह फिल्म निर्माताओं व निर्देशकों के लिए बहुत पसंदीदा हैं। इनमें अमृतसर में श्री हरिमंदिर साहिब, जलियांवाला बाग व वाघा बॉर्डर, सांस्कृतिक सुंदरता के लिए मशहूर लुधियाना के गांव गुज्जरवाल और नारंगवाल, कपूरथला, रोपड़, पठानकोट, होशियारपुर, मोहाली, बठिंडा, फरीदकोट जिलों सहित पंजाब की नदियों का नजारा भी शानदार है। यहां सतलुज, ब्यास और रावी के किनारे बसी हरियाली और खेतों का दृश्य मनमोहक है। इन नजारों के अलावा, पंजाब की संस्कृति और पंजाबियों का अंदाज खूबसूरती को और बढ़ाता है। पंजाब में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पंजाब में फिल्म सिटी बनाने की भी योजना है।

इन प्रमुख फिल्मों की हो चुकी शूटिंग

पंजाबी फिल्मों के साथ-साथ बाॅलीवुड की भी कई बड़ी व हिट फिल्मों की शूटिंग पंजाब में हो चुकी है। इनमें आमिर खान की दंगल व शाहरुख खान की दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे समेत रब ने बना दी जोड़ी, जब तक है जान, नमक हलाल, दिल्ली-6, जुगनी, सड़क, जैसी करनी-वैसी भरनी, कुर्बान, सिर्फ तुम, रंग दे बसंती, अपने, धर्मवीर, बोल राधा बोल, कर्ज, शोले इत्यादि कई फिल्में शामिल हैं।

पंजाब वीडियो और फिल्मों की शूटिंग के लिए उपयुक्त माहौल प्रदान करता है और यह हर क्षेत्र में अग्रणी रहा है। राज्य सरकार पंजाब में एक फिल्म सिटी की योजना बना रही है क्योंकि यहां फिल्म उद्योग के लिए बड़ी संभावनाएं हैं। यह सूबा कई प्राकृतिक और सुंदर दृश्यों से भरपूर है। पंजाब में मनोरंजन के बुनियादी ढांचे की कमी है, जिससे मनोरंजन उद्योग संघर्ष कर रहा है। अब राज्य सरकार इस ओर विशेष ध्यान दे रही है।  - भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें