फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर में एनकाउंटर: एएसआई इकबाल सिंह हत्याकांड काआरोपी काबू, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल

Fri, 20 Nov 2026 06:24 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली

सार

पंजाब पुलिस के एएसआई इकबाल सिंह की 11 अक्तूबर को तरनतारन में बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह फिरोजपुर के काउंटर इंटेलिजेंस विभाग में तैनात थे।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरनतारन में एएसआई इकबाल सिंह की हत्या के मामले में वांछित गैंगस्टर अमनदीप उर्फ हैप्पी बामन का शुक्रवार शाम जीरकपुर के होटल में पुलिस से एनकाउंटर हो गया। 

विज्ञापन


जीरकपुर-चंडीगढ़ हाईवे स्थित होटल केएमजी की पहली मंजिल के कमरे में छिपे आरोपी ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) की टीम को देखते ही सरेंडर करने के बजाय फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने गोली चलाई, जो उसकी जांघ में लगी। दोनों तरफ से एक-एक राउंड फायर हुआ। घायल आरोपी को डेराबस्सी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से पीएक्स-3 पिस्टल बरामद की है।

एसपी ऑपरेशन आकाशदीप औलख ने बताया कि एजीटीएफ को सूचना मिली थी कि हैप्पी बामन अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे स्थित होटल केएमजी में छिपा है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे डीएसपी राजन परमिंदर सिंह के नेतृत्व में टीम ने होटल में दबिश दी। पहली मंजिल के कमरे में मौजूद आरोपी को पुलिस ने बाहर आकर सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने टीम पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली उसकी जांघ में लगी। इसके बाद टीम ने उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन


एएसआई की गोलियां मारकर की थी हत्या
पुलिस के मुताबिक, हैप्पी बामन 11 अक्तूबर 2026 को तरनतारन जिले के नौशहरा पन्नुआं क्षेत्र में काउंटर इंटेलिजेंस में तैनात एएसआई इकबाल सिंह (55) की हत्या के मामले में वांछित था। ड्यूटी से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे इकबाल सिंह पर दो बाइक सवार हमलावरों ने उनकी पत्नी के सामने गोलियां बरसाई थीं। इस हमले में उनकी मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार, हैप्पी बामन डौनी बल गैंग से जुड़ा है। उसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जीरकपुर थाने में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर एएसआई हत्याकांड में उसकी भूमिका, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों और हथियारों के संबंध में जानकारी जुटाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें