मोगा से आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी ने नवंबर की शुरुआत में रेड की थी। अब इसी मामले में धर्मकोट विधायक देविंदरजीत सिंह लाडी को समन जारी किया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
प्रवर्तन निदेशालय ने धर्मकोट से आप विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी, पंजाब सरकार के कुछ सेवारत व सेवानिवृत्त अधिकारियों और विधायक के परिजनों को समन जारी किए हैं।
विज्ञापन
यह समन मोगा की आम आदमी पार्टी विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में जारी किए गए हैं।
ईडी ने विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा (42) और उनके पति राकेश अरोड़ा को पूछताछ के लिए चंडीगढ़ स्थित एजेंसी के क्षेत्रीय कार्यालय में तलब किया है। राकेश अरोड़ा को 25 नवंबर और विधायक को 26 नवंबर को पेश होने के लिए कहा गया है।
इस महीने की शुरुआत में ईडी ने विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया था। इसके बाद एजेंसी ने आरोप लगाया था कि विधायक और उनके पति ने मोगा जिले में हाईवे निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे के तौर पर स्थानीय लोगों को सरकार की ओर से दी गई राशि को कथित तौर पर अन्यत्र भेजने में मदद की। इसी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं की जांच की जा रही है।