फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमाडा मनी लॉन्ड्रिंग केस: ईडी ने कसा शिकंजा, लुधियाना में मंत्री के भांजे के घर पर छापा; मचा हड़कंप

Wed, 23 Sep 2026 07:56 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना

सार

कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के भांजे के घर बुधवार शाम को ईडी ने रेड की है। गमाडा मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर हुई इस रेड से हड़कंप मच गया है।  
विज्ञापन
लुधियाना में मंत्री के भांजे के घर ईडी की रेड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) से जुड़े कथित वित्तीय घोटाले और धन शोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपना शिकंजा कस दिया है। बुधवार को केंद्रीय जांच एजेंसी की टीमों ने पंजाब के अलग-अलग शहरों में स्थित विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ दबिश दी। 
विज्ञापन




इस कार्रवाई की आंच प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां तक पहुंच गई है, क्योंकि लुधियाना स्थित उनके भांजे के आवास पर भी ईडी की विशेष टीम ने दस्तक दी है। जांच के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और परिसरों के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात है। केंद्रीय अधिकारी घर में मौजूद तमाम दस्तावेजों, डिजिटल उपकरणों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड्स को खंगाल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही इस वित्तीय गड़बड़ी से जुड़ी कंपनियों, कारोबारी सहयोगियों और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के खातों एवं कागजात की भी गहनता से जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि इस तलाशी अभियान के बाद कई अहम जानकारियां और बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं। हालांकि इस मामले में जब ईडी के अधिकारियों से बातचीत करने की कोशिश की तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया और कहा कि जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें