फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: तरनतारन उपचुनाव में तत्कालीन एसएसपी के खिलाफ शिकायतों पर चुनाव आयोग ने डीजीपी को किया तलब

Tue, 18 Nov 2025 04:06 PM IST
निवेदिता वर्मा पीटीआई, चंडीगढ़

सार

शिरोमणि अकाली ने तरनतारन हलके में अकाली नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और राजनीतिक बदलाखोरी का आरोप लगाया था।
 
विज्ञापन
डीजीपी गाैरव यादव। - फोटो : X @DGPPunjabPolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने तरनतारन उपचुनाव के दौरान तरनतारन के एसएसपी के खिलाफ शिकायतों को लेकर पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को 25 नवंबर को तलब किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


अकाली दल की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रवजोत कौर ग्रेवाल को निलंबित करने का आदेश दिया था। शिरोमणि अकाली ने तरनतारन हलके में अकाली नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और राजनीतिक बदलाखोरी का आरोप लगाया था। साथ ही चुनाव आयोग को इसकी शिकायत देकर स्वतंत्र जांच की मांग की थी। 

अकाली दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने आरोप लगाया कि आप सरकार ने तरनतारन उपचुनाव के दौरान सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग किया है। इन उल्लंघनों के संबंध में अकाली दल ने चुनाव आयोग और उसके ऑब्जर्वरों को कई लिखित शिकायतें दी हैं। राज्य सरकार अकाली दल के नेताओं को परेशान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि शीर्ष चुनाव प्राधिकरण ने राज्य पुलिस प्रमुख को तलब कर ग्रेवाल के खिलाफ कार्रवाई के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें