रॉड से सिर पर वार, 10-12 टांके लगे
आरोपियों ने चालक को पकड़कर उसके सिर, हाथ और टांगों पर हमला किया। उसके पर्स में करीब 3,500 रुपये, पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज थे। आरोपियों ने मोबाइल भी छीन लिया। हमले में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर पर गहरी चोट लगने के कारण उसे 10 से 12 टांके लगाए गए। चालक के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकले। राहगीरों ने 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पीसीआर टीम ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
सीसीटीवी से खुला राज, पहले से दर्ज हैं केस
डीएसपी देहाती एचएस सरां ने बताया कि थाना सदर बठिंडा और पीसीआर टीम ने सीसीटीवी फुटेज व टेक्निकल फॉलोअप के जरिए आरोपियों की पहचान की। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर पहले भी मामले दर्ज हैं। अब उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से अन्य वारदातों और उनके साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।