ईटीटी बेरोजगार शिक्षकों की यूनियन आरपार का संघर्ष कर रही थी। यूनियन सदस्यों ने नहर से सटी मुख्य सड़क पर आंदोलन शुरू कर दिया। इसी दौरान एक आंदोलनकारी नहर में कूद गया। डीएसपी भी तुरंत उसके पीछे ही नहर में कूदे और उसे बाहर निकल आए।
सुनाम के डीएसपी हरविंदर सिंह खैरा एक बेरोजगार टीचर के लिए फरिश्ता बनकर आए। मुख्यमंत्री भगवंत मान के विधानसभा क्षेत्र धूरी में बेरोजगार टीचर, आंदोलन के दौरान ही दुखी होकर नहर में कूद गया। मौके पर सुनाम के डीएसपी हरविंदर सिंह खैरा ड्यूटी पर मौजूद थे।
उन्होंने तुरंत ही टीचर को बचाने के लिए नहर में छलांग लगाई और टीचर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। डीएसपी खैरा ने बताया कि ईटीटी बेरोजगार शिक्षकों की यूनियन आरपार का संघर्ष कर रही थी। मुश्किल से यूनियन को नियंत्रित किया गया लेकिन यूनियन सदस्यों ने नहर से सटी मुख्य सड़क पर आंदोलन शुरू कर दिया। इसी दौरान एक आंदोलनकारी नहर में कूद गया। डीएसपी ने बताया कि उन्होंने तुरंत नहर में छलांग लगाई और मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित निकाल लिया। पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है।