फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda: रिश्वत के साथ पकड़ा गया था डीएसपी का गनमैन, अब DSP को भी जांच में शामिल करेगी विजिलेंस

Thu, 03 Jul 2025 01:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

विजिलेंस ने परमजीत कौर नामक महिला से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए भुच्चो डीएसपी के गनमैन राज कुमार को गिरफ्तार किया था। गनमैन की गिरफ्तारी के बाद डीएसपी बुधवार को कार्यालय नहीं आए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक केस से नाम निकालने की एवज में एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए विजिलेंस द्वारा पकडे़ गए गनमैन राज कुमार के मामले में भुच्चो के डीएसपी रविंदर सिंह रंधावा को भी जांच में शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन


विजिलेंस से जुडे़ एक सूत्र ने खुलासा करते हुए बताया कि डीएसपी को जल्दी ही विजिलेंस द्वारा जांच में शामिल होने संबंधी नोटिस जारी किया जा सकता है। वहीं विजिलेंस के पास शुक्रवार तक रिमांड पर चल रहे गनमैन राज कुमार ने विजिलेंस अधिकारियों के सामने पूछताछ के दौरान कई खुलासे किए हैं। 

विजिलेंस से जुडे़ एक सूत्र ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी गनमैन का रिमांड समाप्त होने पर उसे फिर से अदालत में पेश किया जाएगा। सूत्र ने बताया कि विजिलेंस की प्राथमिक पूछताछ में आरोपी गनमैन ने कुछ खुलासे किए हैं लेकिन उसके बारे में विजिलेंस के अधिकारी मीडिया को अभी कोई जानकारी नहीं देना चाहते हैं। अधिकारी चाहते है कि मामले की जांच पूरी होने के बाद ही मीडिया से बात की जाए। 
विज्ञापन


सूत्र ने बताया कि शुक्रवार को जब आरोपी गनमैन को विजिलेंस के अधिकारियों द्वारा अदालत में पेश किया जाएगा तो विजिलेंस उसके रिमांड में बढ़ोतरी की मांग कर सकती है। अगर अब विजिलेंस द्वारा डीएसपी रविंदर सिंह रंधावा को जांच में शामिल किया जाता है, तो संभावना जताई जा रही है कि विजिलेंस के अधिकारी आरोपी गनमैन और डीएसपी भुच्चो को आमने सामने बिठाकर पूछताछ कर सकते है। हालांकि इस बारे में विजिलेंस के किसी भी अधिकारी ने कोई पुष्टि नहीं की है। 

मंगलवार को विजिलेंस ने परमजीत कौर नामक महिला से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए भुच्चो डीएसपी के गनमैन राज कुमार को गिरफ्तार किया था। गनमैन की गिरफ्तारी के बाद डीएसपी बुधवार को कार्यालय नहीं आए थे। विजिलेंस की एक टीम शिकायतकर्ता महिला को साथ लेकर महिला थाने में पहुंची थी। इसी थाने में ही डीएसपी का कार्यालय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें