फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बनी बात: पंजाब में हड़ताल पर जाएंगे डॉक्टर, सरकार से नहीं मिला लिखित आश्वासन, ओपीडी रहेगी बंद

Thu, 16 Jan 2025 05:50 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाने की एलान किया है। सरकार के साथ बैठक के बावजूद मागों को लेकर लिखित में आश्वासन न मिलने पर पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (पीसीएमएसए) ने हड़ताल की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
पंजाब में डॉक्टरों ने दी हड़ताल की चेतावनी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में डॉक्टरों ने एक बार फिर से हड़ताल की चेतावनी दी है। हालांकि वित्त मंत्री ने चिकित्सकों की एसोसिएशन के साथ 10 जनवरी को बैठक की थी। 14 जनवरी को फिर से डॉक्टरों को बैठक के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह बैठक नहीं हो पाई थी। अब सरकार से मांगों को लेकर कोई लिखित आश्वासन न मिलने के चलते डॉक्टरों ने 20 जनवरी से हड़ताल का एलान कर दिया है। 
विज्ञापन


पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (पीसीएमएसए) की तरफ से 19 जनवरी को हड़ताल का डिटेल कार्यक्रम जारी किया जाएगा। एसोसिएशन की तरफ से पदोन्नति और वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर संघर्ष किया जा रहा है। 

बता दें कि पहले भी डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर 20 जनवरी से हड़ताल की घोषणा की थी। एसोसिएशन के प्रधान अखिल सरीन ने बताया कि बैठक में सरकार ने सकारात्मक रवैया दिखाया था। बावजूद इसके न तो उनके साथ दोबारा बैठक की गई और न ही उन्हें कोई लिखित आश्वासन जारी किया गया। यही कारण है कि उन्होंने अब दोबारा हड़ताल कार एलान कर दिया है।
विज्ञापन


इन मांगों पर बनी थी सहमति
एसोसिएशन के प्रधान अखिल सरीन ने बताया कि इससे पहले भी उन्होंने पूरे पंजाब में हड़ताल की थी। इसके बाद ही सीएम भगवंत मान के निर्देशों पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने उनके साथ बैठक की थी। बैठक में उनकी सभी मांगों पर सहमति बन गई थी। इसके बाद ही स्वास्थ्य मंत्री ने खुद बैठक में उनकी हड़ताल समाप्त करते हुए एलान किया था कि सरकार की तरफ से डॉक्टरों की सभी प्रमुख मांगों को पूरा किया जाएगा। इसमें वेतन बढ़ोतरी, पदोन्नति और 24 घंटे सुरक्षा के उचित प्रबंध का इंतजाम करना शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें