रत्न लॉटरी एजेंसी के मालिक उमेश कुमार ने पंजाब सरकार के दीपावली बम्पर की टिकट बेची थी। टिकट पर 11 करोड़ रुपये का इनाम निकला है। अभी टिकट के विजेता की तलाश की जा रही है।
पंजाब सरकार का दीपावली बंपर लाॅटरी का 11 करोड़ रुपये का इनाम बठिंडा की रत्न लॉटरी से टिकट खरीदने वाले को निकला है। लेकिन इनाम निकलने के बावजूद अभी तक टिकट खरीदार नहीं मिला है।
विज्ञापन
टिकट खरीदार को ढूंढने के लिए लॉटरी बेचने वाले संचालक प्रयास कर रहे है।
रत्न लॉटरी एजेंसी के मालिक उमेश कुमार ने बताया कि पंजाब सरकार के दीपावली बम्पर की टिकट उनकी एजेंसी ने बेची थी। उनके द्वारा बेची टिकट पर 11 करोड़ रुपये का इनाम बठिंडा में निकला है। उन्होंने बताया कि अभी टिकट के विजेता उनके पास नहीं पहुंचे है। उन्होंने बताया कि वो टिकट खरीदार को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं।