फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Flights: चंडीगढ़ से तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ाने होंगी शुरू, टोरंटो, शिकागो व सैन फ्रांसिस्को के लिए फ्लाइट

Wed, 04 Dec 2024 09:10 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से नई तीन अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स शुरू होंगी। यह घोषणा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की है। चंडीगढ़ से टोरंटो, शिकागो और सैन फ्रांसिस्को के लिए सीधी फ्लाइट्स होंगी।
विज्ञापन
हवाई यात्रा - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ पर जल्द ही दो नए टर्मिनल बनाए जाएंगे ताकि एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट्स की संख्या को बढ़ाया जा सके। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पश्चिमी देशों की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए पंजाब सरकार की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टोरंटो, शिकागो और सैन फ्रांसिस्को की फ्लाइट्स शुरू करने के लिए पंजाब सरकार ने पूरा एक्शन प्लान तैयार कर रखा है। यह जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के अनावरण के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान कही।

सीएम मान ने कहा कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अगर मास्टर प्लान को देखा जाए तो जो मौजूदा टर्मिनल है, उसके दोनों तरफ दो टर्मिनल बनाए जाने के लिए जगह छोड़ी गई है। मौजूदा टर्मिनल बीच में पड़ता है, इसके दोनों नए टर्मिनल बनाकर इंटरनेशनल फ्लाइट्स को शुरू करने के लिए पंजाब सरकार अपनी ओर से पूरा प्रयास कर रही है। सीएम ने कहा कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अब भी कई तकनीकी खामियां हैं, जिसकी वजह से कई यूरोपीयन और वेस्टर्न कंट्री के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट्स ऑपरेशन को मंजूरी नहीं मिल पा रही है। इसके लिए केंद्रीय नागरिक उड्ड्यन मंत्रालय के साथ पंजाब सरकार लगातार संपर्क कर बताए गए मानकों को पूरा करने में जुटी है।
विज्ञापन


कारगो टर्मिनल की व्यवस्था भी होगी
सीएम भगवंत मान ने बताया कि पंजाब सरकार ने बीते दिनों कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनियों के साथ संपर्क कर बातचीत की। मोहाली से टोरंटो, शिकागो और सैन फ्रांसिस्को के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने से पहले सी कैटेगरी मानकों को पूरा करना होगा। सीएम ने बताया कि सी कैटेगरी मानक में सर्वप्रथम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कारगो टर्मिनल की व्यवस्था भी करनी होगी, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें केवल यात्रियों के लिए नहीं, बल्कि इन देश के बीच व्यापारिक दृष्टि से भी सहुलियतें उपलब्ध करानी होगी। इसके अलावा सीएम ने कहा कि अभी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कैटरिंग की व्यवस्था नहीं है। इसके लिए भी सरकार ने अपने स्तर पर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हवाई यात्रा के किराये ने बढ़ाई आम आदमी की परेशानी
सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि हवाई किराए में दिन प्रतिदिन बढ़ोत्तरी होती जा रही है, जिसने आम आदमी की परेशानी बढ़ा दी है। चड्ढा ने राज्यसभा में कहा कि सिर्फ एक साल के भीतर हवाई यात्रा के किरायों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली से मुंबई और पटना जैसे सामान्य रूट्स पर टिकटों की कीमतें 10,000 से 14,500 रुपये तक पहुंच गई हैं। वहीं, उन्होंने मालदीव का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार एक तरफ को मालदीव की बजाय लक्षद्वीप को टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर प्रचारित कर रही है, लेकिन मालदीव का किराया 17 हजार रुपये है, तो वहीं लक्षद्वीप का किराया 25 हजार रुपये है। चड्ढा ने कहा कि देश के एयरपोर्ट्स की हालत बस अड्डों से भी बदतर हो गई है। खराब प्रबंधन के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें