फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: डीआईजी हरचरण भुल्लर गिरफ्तार, घर से मिला 5 करोड़ कैश, नोटों से भरा बैग और सूटकेस

Thu, 16 Oct 2025 09:04 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सीबीआई ने डीआईजी रोपड़ रेंज हरचरण भुल्लर गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, उन्हें मोहाली से पकड़ा गया है। सीबीआई ने रिश्वत की शिकायत मिलने पर ट्रैप लगाकर भुल्लर को गिरफ्तार किया। पता चला है कि भुल्लर पर पांच लाख रुपये महीना लेने का आरोप है।
विज्ञापन
डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर - फोटो : ANI/File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई चंडीगढ़ ने वीरवार को एक स्क्रैप डीलर से 8 लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में मोहाली से गिरफ्तार किया है। सीबीआई चंडीगढ़ की 8 टीमों ने मामले में वीरवार को अंबाला, मोहाली, चंडीगढ़ और रोपड़ सहित 7 ठिकानों पर रेड की। डीआईजी भुल्लर के ऑफिस, घर, फार्म हाउस और अन्य ठिकानों को सीबीआई ने खंगाला। 

विज्ञापन


मोहाली स्थित कॉम्पलेक्स ऑफिस और चंडीगढ़ के सेक्टर-40 के मकान नंबर-1489 में सीबीआई की टीम सुबह से रिश्वत के मामले में जांच करती रही। सीबीआई ने इस मामले में भुल्लर के बिचौलिये कृष्णू को भी गिरफ्तार किया है, जोकि डीआईजी के कहने पर स्क्रैप डीलर से उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर पर कार्रवाई नहीं करने के एवज में हर महीने मंथली वसूलने जाता था। 

सीबीआई सूत्रों के अनुसार डीआईजी भुल्लर की चंडीगढ़ कोठी से 5 करोड़ से ज्यादा का कैश मिला है। यह कैश 3 बैग और एक सूटकेस में भरा हुआ था। यह कैश कुल कितना है इसकी सूचना अभी नहीं मिली है। फिलहाल कैश की गिनती की जा रही है। डीआईजी भुल्लर 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। डीआईजी भुल्लर के पिता महल सिंह भुल्लर पंजाब के डीजीपी रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें