फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में धनतेरस पर बरसेगा धन: शुभ मुहूर्त में 500 करोड़ की खरीदारी का अनुमान, सोना-चांदी की धूम

Fri, 06 Nov 2026 11:58 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषणों के अलावा बर्तन, झाड़ू और पूजा सामग्री भी खरीदी जाती है। चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं और दीपक खरीदने की भी परंपरा है।
विज्ञापन
Dhanteras 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में धनतेरस का पर्व आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। सेक्टर-44 स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी पंडित सुरेश कुमार शुक्ला ने बताया कि धनतेरस पर प्रदोष काल में पूजा करना शुभ माना जाता है। चंडीगढ़ में सूर्यास्त शाम 5:22 बजे होगा और इसके बाद 45 मिनट तक प्रदोष काल रहेगा। श्रद्धालु इस अवधि में विधि-विधान से पूजा कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान खरीदारी से बचना चाहिए। राहुकाल को छोड़कर पूरा दिन खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त है। धनतेरस पर सोना, चांदी, पीतल और तांबे के बर्तन खरीदने की परंपरा है। मान्यता है कि इससे घर में धन-धान्य और समृद्धि आती है।
Trending Videos
विज्ञापन

झाड़ू और धनिया खरीदना भी शुभ
सेक्टर-8 के प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी पंडित आयोध्या प्रसाद ने बताया कि धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषणों के अलावा बर्तन, झाड़ू और पूजा सामग्री भी खरीदी जाती है। चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं और दीपक खरीदने की भी परंपरा है। मान्यता के अनुसार, नई झाड़ू घर से दरिद्रता दूर करने का प्रतीक है। वहीं, धनिया के बीज खरीदकर दिवाली पूजन में रखने की परंपरा भी है।

करीब 500 करोड़ के कारोबार की संभावना
धनतेरस पर चंडीगढ़ के बाजारों में करीब 500 करोड़ रुपये की धनवर्षा होने की उम्मीद है। सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर कार, दोपहिया वाहन, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू सामान तक, हर सेगमेंट में खरीदारी का उत्साह है। 

शहर के कारोबारियों के अनुमानों के मुताबिक, एक दिन में करीब 482 करोड़ रुपये का कारोबार हो सकता है, जो बढ़कर 500 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है। अकेले सोने-चांदी के बाजार में करीब 200 करोड़ रुपये की खरीदारी का अनुमान है। सोने की ऊंची कीमतों के बावजूद ग्राहकों में उत्साह है। इस बार हल्की चेन, अंगूठियों, छोटे आभूषणों और सोने के सिक्कों को प्राथमिकता दे रहे हैं। 

ट्राइसिटी में करीब 1500 कारों की बिक्री की उम्मीद के बीच सेक्टर-17, 18, 19, 22, 35, 20 और मनीमाजरा एनएसी समेत प्रमुख बाजार ग्राहकों के स्वागत के लिए तैयार हैं। सुंदर ज्वेलर्स के मालिक महेंद्र खुराना के अनुसार, इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन ने सोने की मांग में करीब 12 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें