लुधियाना की ललतों नहर के करीब तीस साल की युवती का शव मिला है। मृतका की गर्दन और पेट पर किसी नुकीले हथियार से वार किए जाने के गहरे निशान है। राहगीर ने शव देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची।
मृतका की नहीं हो पाई शिनाख्त
आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने युवती की हत्या कहीं और की और फिर पहचान छिपाने की नीयत से उसके शव को नहर किनारे फेंक दिया। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मृतका की पहचान करने में जुटी है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।