फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: रजवाहे में मिला छह साल के बच्चे का शव, लोहे की तार से बंधे थे हाथ-पांव; हत्या की आशंका

Sat, 03 Oct 2026 10:32 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट

सार

फरीदकोट में छह साल के बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। रजवाहे में बच्चे का शव मिला है। बच्चे के हाथ-पांव बंधे थे। 
विज्ञापन
रजवाहे में मिला छह साल के बच्चे का शव - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना सदर के गांव टहिणा के पास रजवाहे में करीब छह वर्षीय अज्ञात बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बच्चे के हाथ-पैर बारीक लोहे की तार से बंधे हुए थे, जिसके चलते पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
पुल के पास फंसा था बच्चे का शव
जानकारी के मुताबिक, गांव के चौकीदार जगसीर सिंह ने रजवाहे के पुल के पास बच्चे का शव फंसा देख थाना सदर पुलिस को सूचना दी। सब-इंस्पेक्टर सतपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सहारा सोसायटी के कार्यकर्ताओं की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस के मुताबिक बच्चे ने खाकी रंग की टी-शर्ट, काले रंग की हाफ पैंट और पैरों में सैंडल पहन रखे थे। 

पुलिस कर रही जांच
बच्चे के हाथ-पैर तार से बंधे मिले। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि बच्चे की हत्या के बाद शव को रजवाहे में फेंका गया। पुलिस ने शव को पहचान के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जांच अधिकारी सतपाल सिंह ने बताया कि चौकीदार के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से भी बच्चे के संबंध में जानकारी जुटा रही है। बच्चे की पहचान होने के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें