फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को दौड़ा-दौड़ाकर कुल्हाड़ी से काट डाला: पंजाब में बड़ी वारदात, तारीख पर कोर्ट जा रहा था; देखें वीडियो

Fri, 06 Nov 2026 06:03 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा

सार

पुलिस के सूत्र बतातें है कि मृतक कुलदीप सिंह पर भी हत्या के दो से तीन केस दर्ज थे। कुलदीप ने भी अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे गुट के दो से तीन युवकों की हत्या कर दी थी। 
 
विज्ञापन
खेत में पड़ी कुलदीप की लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बठिंडा स्थित डबवाली की अदालत में तारीख पर जा रहे एक युवक की रंजिश के चलते दोड़ा-दौड़ा कर कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर देने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक कुलदीप सिंह (35) कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन


Trending Videos

पुरानी रंजिश में सड़क पर दौड़ा-दौड़कर किया हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक कुलदीप सिंह जोकि डबवाली के गांव मसीता का रहने वाला था। उसने दो वर्ष पहले अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मसीता गांव के ही एक युवक की हत्या कर दी थी। जिस के बाद दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। सूत्रों ने बताया कि उक्त हत्या मामलें में कुलदीप सिंह जेल में था, जो कुछ समय पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। 

घेरकर कुल्हाड़ी से काट डाला
डीएसपी परमिंदर सिंह के अनुसार कुलदीप सिंह अपना गांव मसीता छोड़कर अपने ननिहाल गांव पथराला के समीप रहने लगा था। शुक्रवार को सुबह जब वो किसी मामलें के अधीन डबवाली की अदालत में पेशी पर जा रहा था तो गांव पथराला के पास पहले से ही घात लगाए बैठे युवकों ने कुलदीप सिंह को घेर लिया और उस पर कुल्हाडी से बार कर दिया। 

खेत में मर्डर
इसी दौरान कुलदीप सिंह जान बचाने के लिए खेतों की ओर दौड़ा लेकिन आरोपियों ने पीछा करके खेत में ही कुलदीप की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। डीएसपी के अनुसार आरोपी एक बाइक एवं गाडी पर सवार होकर आए थे। डीएसपी ने बताया कि पुरानी रंजिश कारण हत्या हुई है। फिलहाल पुलिस ने थाना संगत में आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

मृतक पर भी हत्या के दो से तीन केस 
पुलिस के सूत्र बतातें है कि मृतक कुलदीप सिंह पर भी हत्या के दो से तीन केस दर्ज थे। कुलदीप ने भी अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे गुट के दो से तीन युवकों की हत्या कर दी थी। 

पुलिस के हाथ लगी एक सीसीटीवी 
हत्या के बाद पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी भी लगी है। जिस के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। सूत्र बतातें है कि मृतक कुलदीप सिंह पर जब हमला हुआ था तो वो नजदीकी एक पेट्रोल पंप की तरफ भी भागा था, जहां पर सीसीटीवी लगे थे, उसी सीसीटीवी में आरोपी भी कैद हो गए जो कुलदीप के पीछे भाग रहे थे। 
विज्ञापन

दो साल से कुलदीप की हत्या करने की थी योजना 
हरियाणा के डबवाली से संबंधित गांव मसीता के सूत्र बतातें है कि दो साल पहले जब कुलदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे गुट के लोगों की हत्या कर दी थी तो उसी समय से दूसरा गुट कुलदीप की हत्या करके बदला लेने की फिराक में था। लेकिन कुलदीप लंबे समय तक जेल में रहा और जब जेल से बाहर आया तो वो गांव छोडकर अपने ननिहाल एवं अन्य जगहों पर रहने लगा था, जिस कारण वो बच रहा था। लेकिन आज आरोपियों ने रेकी करके उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें