फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व: स्वर्ण मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सरोवर में लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 24 Nov 2026 10:17 AM IST
शाहिल शर्मा एएनआई, अमृतसर

सार

श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व अमृतसर के गोल्डन टैंपल में धूमधाम से मनाया जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर सचखंड श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंच रहे हैं। देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने स्वर्ण मंदिर के पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

 

प्रकाश पर्व के अवसर पर स्वर्ण मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की चहल-पहल देखने को मिल रही है। श्रद्धालु पवित्र सरोवर में स्नान करने के बाद गुरुघर में माथा टेक रहे हैं और गुरबाणी का श्रवण कर रहे हैं। पूरे परिसर में भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि श्री गुरु नानक देव जी ने मानवता को एकता, समानता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया था। उनकी शिक्षाएं आज भी पूरी दुनिया को सत्य, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुद्वारों में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें