फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moga: ढाबे पर खाना खाने गए युवक की गोली मारकर हत्या, युवकों को बहस करने से रोक रहा था

Fri, 05 Sep 2025 12:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

रात लगभग 11 बजे रमेश कुमार अपने दोस्त रमनदीप सिंह और दो बच्चों के साथ ढाबे पर खाना खाने गया था। वहां 7-8 नौजवान आपस में बहसबाजी कर रहे थे। रमेश ने उन्हें शांत करने की कोशिश की, गुस्से में उनमें से एक नौजवान ने रमेश पर गोली चला दी।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा के जीटी रोड स्थित एक ढाबे पर वीरवार देर रात मामूली विवाद के बाद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रमेश कुमार (27) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, रात लगभग 11 बजे रमेश कुमार अपने दोस्त रमनदीप सिंह और दो बच्चों के साथ ढाबे पर खाना खाने गया था। इसी दौरान रमेश बीयर लेने के लिए पास ही स्थित शराब ठेके पर पहुंचा। वहां 7-8 नौजवान आपस में बहसबाजी कर रहे थे। रमेश ने उन्हें शांत करने की कोशिश की। इसी दाैरान गुस्से में एक नौजवान ने रमेश पर गोली चला दी। गोली लगते ही रमेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सिटी 1 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोगा सिविल अस्पताल भिजवाया। मृतक के परिजनों के बयानों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें