फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: डंडों से पीट-पीटकर महिला की हत्या, पड़ोसियों ने रास्ते में घेर कर किया हमला, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Tue, 16 Sep 2025 04:45 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)

सार

पड़ोसियों के सिर पर ऐसा खून सवार था कि उन्होंने महिला की रास्ते में घेर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। पड़ोसी परिवार के लोग फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के खडूर साहिब में एक महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना तरनतारन के गांव वां तारा सिंह की है। मृतका की पहचान बलविंदर कौर के तौर पर हुई है। महिला की हत्या के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के चलते पड़ोसियों ने ही इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। मौके पर पहुंची थाना खालड़ा की पुलिस ने मामले की जांच कर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। मृतका का परिवार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। जिला तरनतारन के गांव वां तारा सिंह निवासी हरपाल सिंह ने बताया कि 13 सितंबर को उसके पड़ोसी सुखविंदर सिंह ने अपने घर से तूड़ी किसी को बेची थी। एक गांठ खुलने से तेज हवा के कारण तूड़ी उसकी धान की फसल पर गिरने लगी, तब सुखविंदर सिंह को समझाने की कोशिश की गई। इस बात से नाराज सुखविंदर सिंह अपनी मां मंजीत कौर, लड़के साजनप्रीत सिंह, लड़की नवप्रीत कौर व हरपाल सिंह के साथ उनके घर में दाखिल हुआ व लाठियों से हमला कर दिया।

आरोपियों ने सुखविंदर सिंह की पत्नी सरबजीत कौर, बेटे अजयपाल सिंह, गुरमान सिंह के साथ भी मारपीट की। स्थानीय लोगों ने मामला शांत करवा दिया। सोमवार की शाम छह बजे हरपाल सिंह की मां बलविंदर कौर घर से गुरुद्वारा साहिब जा रही थी। आरोपियों ने बलविंदर कौर को रास्ते में रोक कर हमला कर दिया। उस पर लाठियों के कई वार कर बलविंदर कौर को गंभीर घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल पट्टी में दाखिल करवाया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना खालड़ा के प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें