फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: विदेश में पति... पत्नी के गैर मर्द से बन गए अवैध संबंध, गांव लौटने पर महिला ने सुहाग को दी दर्दनाक मौत

Thu, 06 Nov 2025 06:45 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)

सार

फतेहगढ़ साहिब में महिला के गैर मर्द के साथ अवैध संबंध थे, लेकिन उसका पति रास्ते का रोड़ा बन रहा था। इसलिए पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
महिला और उसका प्रेमी गिरफ्तार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर अपने सुहाग (पति) की हत्या कर दी। पत्नी और उसके प्रेमी के रिश्तों में पति रोड़ा बन रहा था। पति को रास्ते से हटाने के लिए महिला ने प्रेमी और उसके दो साथियों के साथ मिलकर पति का कत्ल करवा दिया।  

विज्ञापन


मामला फतेहगढ़ साहिब के गांव तलाणियां गांव का है। मृतक की पहचान सुरजीत सिंह उर्फ सोनी (46) के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला बलवीर कौर और उसके उसके प्रेमी अमरनाथ को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने मृतक सुरजीत सिंह के भतीजे जसवीर सिंह के बयान के आधार पर उसकी पत्नी बलवीर कौर और पत्नी के प्रेमी अमरनाथ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में जसवीर सिंह ने बताया कि उसका चाचा मृतक सुरजीत सिंह विदेश (दुबई) गया हुआ था। उसकी पत्नी बलवीर कौर उर्फ बीरो के अमरनाथ उर्फ जैमल के साथ अवैध संबंध बन गए। यह बात सुरजीत सिंह को पता चली, तो वह दुबई से गांव वापस आ गया। उसने पत्नी बलवीर कौर कई बार रोका, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। 

दो दिन पहले (4 नवंबर) की सुबह सात बजे जसवीर सिंह घर से बाहर खेत में गया, तो उसने देखा कि खेत के पास उसके चाचा सुरजीत सिंह की खून से लथपथ लाश पड़ी है। उसकी तेजधार हथियारों से हत्या की गई थी। जसवीर सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि सुरजीत सिंह की हत्या उसकी चाची बलवीर कौर ने अपने प्रेमी अमरनाथ उर्फ जैमल के साथ मिलकर की है।
विज्ञापन


एसएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि सुरजीत सिंह की हत्या मामले में एक जांच टीम बनाई गई, जिसमें एसपी राकेश यादव, कुलबीर सिंह संधू, पीपीएस, उप पुलिस अधीक्षक, इंद्रजीत सिंह एसएचओ फतेहगढ़ साहिब और सहायक विदेश अधिकारी, पल्लवी मलिक द्वारा तकनीकी और वैज्ञानिक रूप से उक्त मामले की जांच की गई। दो आरोपियों अमरनाथ उर्फ जैमल और बलवीर कौर उर्फ बीरो को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने पूछताछ के दौरान अपना अपराध कबूल कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें