फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police Raid: जालंधर में बिक रहे नकली वुडलैंड के जूते; पुलिस ने की रेड, जांच में चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 06 Nov 2025 05:35 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब के महानगर जालंधर की रामामंडी पुलिस ने सुच्ची पिंड में स्थित स्पीडवेज टायर ट्रेड्स फैक्टरी में छापेमारी कर वुडलैंड कंपनी के नकली जूतों का बड़ा जखीरा बरामद किया है।
विज्ञापन
फैक्टरी में पुलिस रेड। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के महानगर जालंधर की रामामंडी पुलिस ने सुच्ची पिंड में स्थित स्पीडवेज टायर ट्रेड्स फैक्टरी में छापेमारी कर वुडलैंड कंपनी के नकली जूतों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। वुडलैंड कंपनी के एक कर्मचारी ने बताया कि लंबे समय से जालंधर में नकली वुडलैंड जूतों की सप्लाई की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के दौरान पता चला कि यह सप्लाई स्पीडवेज टायर ट्रेड्स से की जा रही थी। कंपनी ने तुरंत इसकी शिकायत थाना रामामंडी पुलिस को दी। 

विज्ञापन


शिकायत के बाद पुलिस ने फैक्टरी में छापेमारी की कार्रवाई की और भारी मात्रा में नकली जूतों के जोड़े बरामद किए। पुलिस ने स्पीडवेज टायर ट्रेड्स फैक्टरी के मालिक हरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पुलिस अधिकारी मनजिंदर सिंह ने बताया कि टीम ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चेकिंग की कार्रवाई की है। नकली जूतों के मामले में फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। यदि कंपनी की ओर से लिखित शिकायत मिलती है तो कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि संबंधित फैक्टरी मालिक का पहले वुडलैंड के साथ कॉन्ट्रैक्ट था, जो बाद में खत्म हुआ या नहीं यह अभी जांच का विषय है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें