फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में 10 पैकेट हेरोइन बरामद: पाकिस्तान से ड्रोन ने भेजी, दो दिन में हुई 21 किलो की बरामदगी

Mon, 19 Oct 2026 09:47 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर

सार

रविवार को भी पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से करीब 11 किलो हेरोइन गिराई गई थी, जिसे बीएसएफ और पुलिस ने बरामद कर लिया था। लगातार दो दिनों में फिरोजपुर के शहरी इलाके में करीब 21 किलो हेरोइन की बरामदगी से सीमा पार से नशा तस्करी की चुनौती एक बार फिर सामने आई है।
विज्ञापन
फिरोजपुर में बरामद हेरोइन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक नशा तस्करी की एक और घटना सामने आई है। फिरोजपुर पुलिस और सीमा सुरक्षा बल ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई हेरोइन के 10 पैकेट बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि ड्रोन सीमा से करीब 10 किलोमीटर दूर फिरोजपुर शहर के नजदीक हेरोइन की खेप गिराकर गया था।
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शहर में सक्रिय भारतीय तस्करों ने पाकिस्तान से हेरोइन की यह खेप मंगवाई थी। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने बरामद हेरोइन को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, खेप मंगवाने और इसे आगे सप्लाई करने में शामिल संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

गौरतलब है कि रविवार को भी पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से करीब 11 किलो हेरोइन गिराई गई थी, जिसे बीएसएफ और पुलिस ने बरामद कर लिया था। लगातार दो दिनों में फिरोजपुर के शहरी इलाके में करीब 21 किलो हेरोइन की बरामदगी से सीमा पार से नशा तस्करी की चुनौती एक बार फिर सामने आई है। सुरक्षा एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े लोगों का पता लगाने में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें