फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Crime: व्यक्ति को तलवारों से काटा; 30 घरों के लोग फरार, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव

Sun, 01 Jun 2025 10:04 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

पंजाब के बरनाला में पुलिस के सामने व्यक्ति पर भीड़ने हमला किया था। व्यक्ति सतपाल सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं हमलावर फरार हैं। पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन
व्यक्ति पर हमला करते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस जिला बरनाला के थाना महल कलां की पुलिस के सामने गांव हरदासपुरा में लोगों की भीड़ ने व्यक्ति को पुलिस के सामने तलवारों से काट दिया। पुलिस जिला बरनाला के थाना महल कलां की पुलिस के सामने गांव हरदासपुरा में भीड़ में हमले में घायल हुए अमृतधारी सतपाल की हालत गंभीर बनी हुई है। लोगों ने सतपाल को पुलिस वैन से खींच कर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। घटना के बाद गांव पुलिस छावनी में बदल गया है। वहीं, गांव के 30 घरों से लोग महिलाओं समेत फरार हैं।

विज्ञापन


बठिंडा के एम्स अस्पताल में उपचाराधीन सतपाल के दिल में तेजधार हथियार से हुए जख्मों के कारण खून नहीं रुक रहा, उसे लगातार खून चढ़ाया जा रहा है। वहीं, हमले के दौरान सतपाल को बचाने के प्रयास में जसपाल कौर के सिर में गंभीर चोट आई है। उसके टखने टूट गए हैं। हमलावरों ने सतपाल के पिता नरंजन सिंह और भाई पलविंदर सिंह को भी बुरी तरह पीटा है। उक्त तीनों को महल कलां के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं।
इस मामले में थाना महल कलां में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मलकीत सिंह उनके बेटे हरमन सिंह एवं लवप्रीत सिंह, सुखदेव सिंह के बेटे बहादुर सिंह समेत दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा नंबर 34 दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


वहीं, बरनाला के एसपी अशोक शर्मा ने बताया कि बलजीत सिंह के साथ सतपाल सिंह का 3200 रुपये के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मलकीत सिंह हरप्रीत सिंह और सुखदेव सिंह ने मामले को झूठी रंगत देते हुए अनाउंसमेंट करवाई कि सतपाल गुरुद्वारा में बेअदबी की कोशिश कर सकता है। सतपाल ने इसके विरोध में सुखदेव सिंह पर किरपाण से हमला कर दिया था। 

एसपी अशोक शर्मा ने कहा कि इस घटना के बाद करीब 28 लोगों ने सतपाल के घर पर हमला किया और पुलिस वैन से खींच कर तेजधार हथियारों से घायल कर दिया। पांच थाना प्रभारी और सीआईए स्टाफ की टीमें आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर मामले में किसी पुलिस अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें