फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने किया पाप: सो रही नाबालिग को उठाकर दूसरे कमरे में ले गया, चिल्लाई तो मुंह दबाया, बुझाई हवस की प्यास

Fri, 25 Jul 2025 02:03 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

पंजाब में एक पिता ने सो रही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात की है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी थी। 
विज्ञापन
child crime - फोटो : फ्रीपिक डॉट कॉम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के हलवारा के थाना जोधां के एक गांव में कलयुगी सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया। पत्नी और दो अन्य छोटे बच्चों के घर में होने के बावजूद आरोपी ने रात को नाबालिग बेटी का मुंह दबाकर उसे दूसरे कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने बच्ची को धमकाया कि अगर उसने मुंह खोला तो उसके छोटे भाई-बहन और मां को जान से मार देगा। 

विज्ञापन


जोधां पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट समेत अन्य विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे घटनाक्रम में पीड़िता को इंसाफ दिलवाने में गांव की एक महिला और चाइल्ड वेलफेयर विभाग की अहम भूमिका रही। पीड़िता की मां भी बेटी का साथ दिया और पति को सलाखों के पीछे पहुंचाया। 

पुलिस के अनुसार पीड़िता मां ने अपने पहले पति को छोड़ दिया है और कई साल पहले आरोपी से दूसरी शादी की थी। पीड़िता समते उसके तीन भाई-बहन हैं, जिन्हें आरोपी सौतेला पिता लगातार प्रताड़ित करता है। घटना वाली रात जब सभी कमरे में सो गए तभी नशे में धुत आरोपी ने नाबालिग का मुंह दबाकर उसे दूसरे कमरे में उठाकर ले गया। वहां बच्ची से दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


पीड़िता को आरोपी ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो मां और छोटे भाई-बहन समेत सभी को जान से मार देगा। इसी डर से बच्ची कई दिन चुप रही। हिम्मत करके बच्ची ने पड़ोस में रहने वाली एक महिला को सारी बात बताई। महिला ने चाइल्ड वेलफेयर विभाग को सूचित किया। चाइल्ड वेलफेयर विभाग के लुधियाना स्थित शिमलापुरी दफ्तर में बच्ची के बयान दर्ज किए गए और जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस प्रमुख एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता को भी आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया। पीड़िता की मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ केस दर्ज किया गया। सब इंस्पेक्टर किरनदीप कौर को जांच का जिम्मा सौंपा गया है और अब आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें