फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी अर्श डला की साजिश नाकाम: टारगेट किलिंग... दो मुख्य आरोपी मोहाली से गिरफ्तार, हथियार बरामद

Sun, 15 Jun 2025 11:51 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने आतंकी अर्श डला की साजिश को नाकाम किया है। ऑपरेशन सेल ने मोहाली से दो आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। ये आरोपी टारगेट किलिंग को अंजाम देने वाले थे। 
विज्ञापन
आरोपियों से मिले हथियार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) मोहाली ने कनाडा आधारित आतंकवादी अर्श डला के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी से रची गई टारगेट किलिंग की साजिश को नाकाम किया गया है। एसएसओसी ने आरोपी कवलजीत सिंह निवासी धर्मकोट,और नवदीप सिंह उर्फ हनी निवासी बद्दूवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक जिगाना .30 बोर पिस्टल और नौ जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी अर्श डाला के निर्देशों पर विरोधी गैंग के सदस्यों और फिरौती वसूलने के लिए लक्षित व्यक्तियों की हत्या की योजना बना रहे थे। इससे पहले कि आरोपी योजना के तहत टारगेट किलिंग को अंजाम देते एसएसओसी ने इन्हें मोहाली के गिरफ्तार कर लिया।

दोनों के खिलाफ थाना एसएसओस मोहाली में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मॉड्यूल की आगे और पीछे की कड़ियों की जांच कर रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों का भी पता लगाया जा सके।
विज्ञापन


डीजीपी गौरव यादव ने दोहराया है कि संगठित अपराध को जड़ से खत्म करने और राज्य में शांति, सुरक्षा व सामंजस्य बनाए रखने के लिए पंजाब पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें