फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamal Kaur Murder: अमृतपाल को ढूंढ रही पुलिस की सात टीमें, क्या हत्या से पहले कमल कौर के साथ हुआ दुष्कर्म?

Sun, 15 Jun 2025 10:19 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल काैर भाभी की हत्या से पहले उसको अश्लील कंटेंट बनाने को लेकर सात माह पहले आतंकी अर्श डल्ला ने जान से मारने की धमकी दी थी। निहंगों ने भी उसे सुधरने की चेतावनी दी थी। 
विज्ञापन
सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर कमल कौर भाभी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी की हत्या मामले में मुख्य आरोपी निहंग अमृतपाल सिंह महरों अभी तक फरार है। पुलिस को उसकी तलाश है, लेकिन अभी तक आरोपी के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट अपलोड करने वाली लुधियाना के लक्ष्मण नगर निवासी कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की हत्या मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले में बेशक पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली, लेकिन तीसरा व मुख्य आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग रहा।
विज्ञापन


वह इंटरनेट मीडिया के जरिये लोगों को धमकियां देने के बयान जारी कर रहा है। कमल कौर की हत्या के मास्टरमाइंड अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस ने सात टीमों का गठन किया है। इसमें कैंट थाना पुलिस, सीआईए वन व सीआई टू की टीमों के साथ साइबर सेल की टीमें लगातार उसकी मूवमेंट की ट्रैक करने के साथ उसकी गिरफ्तारी के लिए छापे मार रहीं हैं।

दुष्कर्म की भी आशंका
कमल कौर भाभी की हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म की भी आशंका है। माना जा रहा है कि दुष्कर्म करने के बाद उसका गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल की जांच में इस बात का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इस एंगल से भी पुलिस जांच कर रही है। मृतका के सैंपल खरड़ व फरीदकोट मेडिकल लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही इस दावे से सही ढंग से पर्दा हट सकेगा। आरोपियों पर दर्ज हत्या की धाराओं के साथ अन्य धारा लगाई जाएगी।
विज्ञापन


गैराज में ले जाकर दबाया गला
गौरतलब है कि कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की हत्या के मामले में बठिंडा पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनकी पहचान मोगा के जसप्रीत सिंह मेहरों और तरनतारन के निमनरजीत सिंह के रूप में हुई थी। आरोपितों ने पूछताछ में खुलासा किया कंचन अपना नाम कमल कौर रखकर यूथ को गलत रास्ते पर लेकर जा रही थी। उसे पहले भी समझाया था, लेकिन वह नहीं मानी। कार खराब होने का बहाना बनाकर वे उसे गैराज पर ले गए और उसका गला घोंट दिया। हत्याकांड के मास्टरमाइंड अमृतपाल सिंह को माना जा रहा है। वहलगातार उसकी हत्या की जिम्मेदारी भी ले रहा है, लेकिन उसकी अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस मामले में एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


सोशल मीडिया से डिलीट होने लगे वीडियो
कंचन की तरह सोशल मीडिया पर अपने वीडियो पोस्ट करने वाली कई लड़कियों ने अपने वीडियो डिलीट कर दिए हैं। कुछ लड़कियों ने वीडियो जारी कर माफी भी मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें