फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन प्रहार: मोगा में बंबीहा गैंग के तीन गुर्गे गिरफ्तार, अमृतसर में एनकाउंटर... आरोपी घायल, हथियार बरामद

Thu, 22 Jan 2026 05:37 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/मोगा

सार

मोगा पुलिस ने बंबीहा गैंग के तीन शातिर गुर्गों को गिरफ्तार किया है। वहीं अमृतसर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें हत्या का आरोपी गोली लगने से घायल हुआ है।
विज्ञापन
बंबीहा गैंग के शातिर गिरफ्तार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस की तरफ से गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तीसरे दिन भी पुलिस टीमों की कार्रवाई लगातार जारी है। पंजाब के विभिन्न जिलों में पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दे रही है। इसके तहत मोगा पुलिस ने बंबीहा गैंग के तीन शातिर गुर्गों को गिरफ्तार किया है। वहीं अमृतसर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें हत्या का आरोपी गोली लगने से घायल हुआ है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


मोगा सीआईए स्टाफ ने बंबीहा गैंग से जुड़े तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 देसी पिस्तौल और 18 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एसएसपी ने बताया कि सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक अवैध हथियारों के साथ अजीतवाल क्षेत्र में घूम रहे हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अजीतवाल अनाज मंडी में कार्रवाई करते हुए गुरविंदर सिंह निवासी कोकरी वेहनीवाल, जसप्रीत सिंह निवासी बाघापुराना, एकजोत सिंह निवासी बाघापुराना को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की 4 देसी पिस्तौल, मैगजीन सहित 15 जिंदा कारतूस, 30 बोर की देसी पिस्तौल, मैगजीन सहित 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। 

विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी गुरविंदर सिंह के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला, जबकि एकजोत सिंह के खिलाफ जिला बठिंडा में एक आपराधिक केस दर्ज है। ऑपरेशन प्रहार के तहत 48 घंटे में मोगा पुलिस अब तक 126 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

अमृतसर में कपूरथला हत्याकांड का फरार आरोपी घायल
अमृतसर देहाती पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए टिमोवाल के पास एनकाउंटर के बाद कपूरथला हत्याकांड के लंबे समय से फरार आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में आरोपी की टांग में गोली लग गई।

डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि घायल आरोपी की पहचान जस्पाल उर्फ भट्टी निवासी जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। उसने करीब एक साल पहले कपूरथला क्षेत्र में हत्या की वारदात को अंजाम दिया था और तभी से पुलिस को चकमा दे रहा था। खुफिया सूचना के आधार पर अमृतसर देहाती क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी को घेर लिया।

 गोली लगने से घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक चाइना मेड पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि गैंगस्टरों और अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार आगे भी जारी रहेगा। मामले की जांच की जा रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने तीन दिन में 301 आरोपी किए गिरफ्तार

कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने गैंगस्टर व संगठित अपराध के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत 20 से 22 जनवरी 2026 तक तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया। खुफिया जानकारी आधारित इस मुहिम का उद्देश्य अपराधियों की धरपकड़, आपराधिक नेटवर्क को तोड़ना और नशा, अवैध हथियार व शराब से जुड़े अपराधों पर रोक लगाना था।

तीन दिनों में पुलिस ने कुल 301 संदिग्धों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 134 ग्राम हेरोइन, 2,00,361 रुपये ड्रग मनी, 6 आधुनिक पिस्तौल, 6 मैगजीन, 36 जिंदा कारतूस, 25 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, एक चाकू और 46 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। इसके अलावा 5 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया।

पहले दिन 116, दूसरे दिन 111 और तीसरे दिन 74 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। अभियान के दौरान गैंगस्टरों के रिश्तेदारों व सहयोगियों के खिलाफ भी रोकथाम कार्रवाई की गई, जिससे संगठित अपराध को बड़ा झटका लगा।

पुलिस के अनुसार, 1 जनवरी 2025 से अब तक आर्म्स एक्ट के तहत 92 एफआईआर दर्ज कर 205 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस अवधि में 256 पिस्तौल, 10 रिवॉल्वर, 2 राइफल, 253 मैगजीन, 453 कारतूस और ₹18.75 लाख हवाला राशि बरामद की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें