फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तू सुंदर नहीं है': सास-ससुर ने बहू को बुरी तरह पीटा, कपड़े तक फाड़ डाले, अबोहर में हैरान करने वाली घटना

Fri, 23 May 2025 04:55 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

सास और ससुर ने बहू को इस लिए मारा पीटा क्योंकि वह सुंदर नहीं है। सास- ससुर ने उसे ताने मारे और जलील भी किया। ससुर ने पीड़िता के कपड़े तक फाड़ दिए। यह हैरान कर देने वाली घटना पंजाब के अबोहर की है।
विज्ञापन
women crime demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अबोहर में एक महिला के साथ सास व ससुर ने मारपीट की है। आरोप है कि ससुर ने महिला के कपड़े तक फाड़ दिए। घटना अबोहर गांव काला टिब्बा की है। निवासी एक महिला को उसके ससुरालियों ने सुंदर न होने के ताने मारते हुए ना सिर्फ जलील किया बल्कि बुरी तरह से मारपीट भी की, जिससे उसके कपड़े तक फट गए। घायल महिला को उसके भाई ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन


23 साल की इस महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब ढाई साल पहले काला टिब्बा निवासी से हुई थी। शादी के बाद उसने बेटे को जन्म दिया। उसके सास व ससुर अक्सर उसके सुंदर ना होने पर उसे ताने मारते हैं और प्रताड़ित करते हैं। शुक्रवार सुबह जब वह घर पर कपड़े धो रही थी तब सास-ससुर ने विवाद करते हुए उससे बुरी तरह से मारपीट की। उसने आरोप लगाया कि ससुर ने दुर्व्यवहार करते हुए उसके कपड़े तक फाड़ दिए। उसके पति ने उसे छुड़वाया। इसके बाद उसने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी जिस पर उसके भाई अजय ने वहां आकर उसे अबोहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।

दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में पति और सास-ससुर पर केस
इधर, गुरदापुर के थाना काहनूवान की पुलिस ने दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में पति, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिमरन कौर निवासी टांडा ने बताया कि उसकी शादी 5 नवंबर 2023 को आरोपी लवप्रीत सिंह निवासी दसूहा, होशियारपुर के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसके पति, ससुर बलजीत सिंह और सास सुखविंदर कौर दहेज के लिए उसे परेशान करने लगे। यही नहीं, दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। पुलिस ने डीएसपी क्राइम अगेंस्ट वुमन की जांच के बाद तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें