फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda: चरित्र पर करता था शक, सामान लेकर लाैट रही पत्नी की गोली मारकर हत्या; आरोपी फरार

Fri, 03 Jul 2026 10:23 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

गांव जस्सी बाग वाली निवासी गुरमीत कौर वीरवार दोपहर किराना दुकान से सामान खरीदकर घर लौट रही थी। इस दौरान मंजीत सिंह वहां पहुंचा और उस पर गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल गुरमीत कौर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
माैके पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा के थाना संगत क्षेत्र के गांव जस्सी बाग वाली में वीरवार दोपहर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान मंजीत सिंह के रूप में हुई है। उसने चरित्र पर शक के चलते अपनी पत्नी गुरमीत कौर (35) को पिस्टल से दो गोलियां मारीं। वारदात को अंजाम देने के बाद वह बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर फरार हो गया।
विज्ञापन




दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही थाना संगत पुलिस और पुलिस उपाधीक्षक देहाती हरविंदर सिंह सरां मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गांव जस्सी बाग वाली निवासी गुरमीत कौर वीरवार दोपहर किराना दुकान से सामान खरीदकर घर लौट रही थी। इस दौरान मंजीत सिंह वहां पहुंचा और उस पर गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल गुरमीत कौर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आरोपी घटनास्थल से भाग निकला। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में प्रत्यक्षदर्शियों ने हमलावर को अज्ञात बताया था। हालांकि, परिजन से पूछताछ और जांच के बाद सामने आया कि वारदात को गुरमीत कौर के पति ने ही अंजाम दिया।
विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक देहाती हरविंदर सिंह सरां ने बताया कि मंजीत सिंह खेतीबाड़ी करता है। उसका अपनी पत्नी से पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। पुलिस का मानना है कि इसी विवाद के चलते हत्या की वारदात हुई। थाना संगत पुलिस ने मंजीत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार बरामद करने का दावा कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें