फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़: 8 राउंड फायरिंग में 2 इनामी शूटर घायल, SI की बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान

Fri, 03 Jul 2026 09:37 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि सीआईए टीम बदमाशों का पीछा कर रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
घायल बदमाश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में देर रात पुलिस और कुख्यात बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो बदमाशों को गोली मारकर घायल कर दिया, जबकि एक सब-इंस्पेक्टर भी बदमाशों की गोली का निशाना बने। हालांकि उन्होंने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उनकी जान बच गई।  सीआईए धारूहेड़ा को सूचना मिली थी कि जड़थल क्षेत्र में कुछ बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर सीआईए टीम ने इलाके में घेराबंदी कर संदिग्धों का पीछा किया। खुद को चारों तरफ से घिरा देख बदमाश मोहन और गोविंद उर्फ झम्मन ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से करीब चार-चार राउंड गोलियां चलीं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मोहन और गोविंद उर्फ झम्मन के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें काबू कर रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। मुठभेड़ के दौरान सब-इंस्पेक्टर फखरुद्दीन को भी गोली लगी, लेकिन उन्होंने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी। गोली जैकेट में लगने से उनकी जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया। यह पूरी कार्रवाई सीआईए धारूहेड़ा प्रभारी योगेश के नेतृत्व में की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश मोहन (निवासी बोलनी) और गोविंद उर्फ झम्मन (निवासी राजस्थान) पर हत्या, लूट, फिरौती समेत संगीन धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि 28 जून को मोहन, उसके साथी प्रवीण और गोविंद उर्फ झम्मन ने गांव बखापुर निवासी रतिराम पर तीन राउंड फायरिंग की थी। इसी मामले में भी पुलिस को उनकी तलाश थी। देर रात ट्रॉमा सेंटर पहुंचे डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि सीआईए टीम बदमाशों का पीछा कर रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें