फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में हत्या: गांव किला नौ में मामूली विवाद में किरच से किया हमला, गांव का ही युवक नामजद

Fri, 23 Oct 2026 04:05 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट

सार

मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि दोनों युवकों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद यादविंदर पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है। दो छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठने के कारण परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
फरीदकोट में युवक की हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदकोट के गांव किला नौ में वीरवार देर शाम मामूली विवाद के बाद हुई हिंसक घटना में एक युवक की जान चली गई। किरच से हमले में गंभीर रूप से घायल यादविंदर सिंह यादू वांदर ने शुक्रवार रात करीब 12 बजे मेडिकल कॉलेज फरीदकोट में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया। मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चे छोड़ गया है। इस मामले में थाना सदर पुलिस ने सुखचैन सिंह पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यादविंदर सिंह का गांव के ही एक युवक सुखचैन सिंह के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और सुखचैन ने यादविंदर पर उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल यादविंदर को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज फरीदकोट पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि दोनों युवकों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद यादविंदर पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है। दो छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठने के कारण परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के सरपंच कंवलजीत सिंह ने भी घटना पर दुख जताते हुए बताया कि यादविंदर उनका रिश्तेदार था। उन्होंने इस घटना को गांव के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उधर, एसपी मनीष कुमार के अनुसार, थाना सदर फरीदकोट पुलिस ने आरोपी सुखचैन सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें