फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव का द एंड: युवक और महिला के बीच प्रेम संबंध, आशिक के लिए छोड़ दिया था पति, दोनों ने एक साथ दी जान

Thu, 24 Jul 2025 07:12 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

मोगा में प्रेमी जोड़ ने जहर खा जान दे दी। युवक और महिला के बीच प्रेम संबंध थे। महिला शादीशुदा थी और उसने आशिक के लिए पति से तलाक ले लिया था। 
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े ने दी जान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोगा में हैरान कर देने वाली घटना हुई है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने जहर निगल कर जान दे दी। हैरानी की बात यह है कि महिला शादीशुदा है, लेकिन उसने आशिक के लिए पति से तलाक ले लिया था। महिला के दो बच्चों की मां थी। वहीं युवक की अभी शादी नहीं हुई थी। लेकिन दोनों ने कीटनाशक पीकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। 

विज्ञापन


मोगा के गांव चड़िक में वीरवार दोपहर गिल रजवाहा नहर से साथ गुजरती पटरी पर युवक और महिला ने कीटनाशक दवा निगल ली। वहां से गुजर रहे गांव के सरपंच ने दोनों को बेसुध हालत में देखा और तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल भिजवाया, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई।

मृतक युवक की पहचान 28 वर्षीय जसविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो चड़िक गांव का निवासी था और दर्जी का काम करता था। वह अविवाहित था। वहीं महिला की पहचान जस्सू जस्सी के रूप में हुई है। उसकी शादी कई साल पहले चड़िक गांव में हुई थी। महिला के एक बेटा और एक बेटी है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि करीब दो-ढाई साल पहले महिला और जसविंदर के बीच प्रेम संबंध बन गए थे, जिसके चलते उसका अपने पति से तलाक हो गया था। तलाक के बाद से वह अपने मायके में रह रही थी। वीरवार को महिला अपने प्रेमी जसविंदर से मिलने ससुराल गांव चड़िक आई थी। दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर गिल रजवाहा नहर की ओर गए और वहीं कीटनाशक निगल लिया।

थाना बाघापुराना के पुलिस इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने बताया कि दोनों की पहचान हो चुकी है। मौत का कारण अभी पता नहीं लगा और आगे की कार्रवाई मृतकों के परिजनों के बयानों के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब के राज्यपाल पीजीआई में भर्ती: प्रशासक की अचानक बिगड़ी तबीयत, अभी चिकित्सकों की निगरानी में कटारिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें