फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा में बंद घर में चोरी: दिवाली पर सत्संग में गया था परिवार, रसोई के शीशे तोड़ घुसे चोर; लाखों का माल साफ

Mon, 09 Nov 2026 09:40 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा

सार

चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और रसोई के शीशे तोड़कर कमरों तक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अलमारियों को खंगालते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर थाना सिटी कोटकपूरा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 
विज्ञापन
घर में चोरी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटकपूरा में चोरों के हौसले बुलंद हैं। जैतो चुंगी के पास चोरों ने एक ऐसे घर को निशाना बनाया, जहां परिवार के सदस्य दिवाली के अवसर पर सत्संग में शामिल होने गए हुए थे। परिवार की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर अज्ञात चोर घर से करीब 15 तोले सोने के गहने और 6 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फतेह चंद छाबड़ा का परिवार सुबह करीब 9 बजे गांव संधवां स्थित डेरा राधा स्वामी में दिवाली के सत्संग के लिए गया था। करीब दो घंटे बाद जब परिवार वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर अलमारियों से सोने के गहने और नकदी गायब मिली।

विज्ञापन


शुरुआती जानकारी के मुताबिक चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और रसोई के शीशे तोड़कर कमरों तक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अलमारियों को खंगालते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर थाना सिटी कोटकपूरा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर परिवार से जानकारी हासिल की तथा पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द मामले को ट्रेस करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


परिवार के करीबी रिश्तेदार विजय नरूला ने बताया कि परिवार के सत्संग के लिए घर से बाहर जाने के दौरान चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर चोरी हुआ सामान बरामद करवाया जाए। उधर, थाना सिटी के एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें