फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में आईएसआई नेटवर्क का खुलासा: सैन्य सूचनाएं भेज रहा था दंपती, पत्नी पर हनीट्रैप का शक

Sat, 24 Oct 2026 08:50 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर

सार

हरमनप्रीत कौर सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम और स्नैपचैट के जरिये सेना के जवानों से संपर्क करती थी। आरोप है कि वह खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों के बीच अपनी पहचान बनाती थी और हनीट्रैप के जरिये सैन्य सूचनाएं जुटाने का प्रयास करती थी।
विज्ञापन
दंपती गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना की खुफिया एजेंसी और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर सीमावर्ती गांव कालू वाला (जलाल वाला) के गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा और उसकी पत्नी हरमनप्रीत कौर को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


दोनों पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को भारतीय सेना के संवेदनशील ठिकानों, छावनी क्षेत्रों, हथियारों के भंडार और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी जानकारी भेजने का आरोप है। थाना सदर फिरोजपुर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों के मोबाइल और पांच सिम कार्ड कब्जे में लिए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, जांच एजेंसियों को संदेह है कि सैन्य सूचनाएं पाकिस्तान और मलयेशिया में सक्रिय हैंडलरों तक पहुंचाई जा रही थीं। दंपती पर सीमावर्ती क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी और तस्करों को देने का भी आरोप है।
विज्ञापन


हनीट्रैप से जानकारी जुटाने का आरोप
जांच एजेंसियों के मुताबिक, हरमनप्रीत कौर सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम और स्नैपचैट के जरिये सेना के जवानों से संपर्क करती थी। आरोप है कि वह खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों के बीच अपनी पहचान बनाती थी और हनीट्रैप के जरिये सैन्य सूचनाएं जुटाने का प्रयास करती थी।

पुलिस आरोपियों के मोबाइल डेटा और डिजिटल संपर्कों की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि कौन-सी सूचनाएं साझा की गईं, उन्हें किन लोगों तक पहुंचाया गया और इसके पीछे कौन-सा नेटवर्क सक्रिय था। डीएसपी सुखविंदर सिंह ने दंपती के खिलाफ मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें