फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ी गई ज्योति: अमृतसर से लाई युवतियां...होटल में लड़कों के साथ भेजा, रूम नंबर 305 में क्या हुआ कि चली गई जान

Wed, 25 Jun 2025 06:10 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

पंजाब के पठानकोट में होटल में युवती की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी महिला ज्योति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
इस होटल में हुई युवती की मौत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पठानकोट में एक होटल में युवती की मौत से सनसनी फैल गई। मृतक युवती अमृतसर की रहने वाली थी। उसे एक महिला अपने साथ पठानकोट लाई थी। मृतका के साथ एक अन्य युवती भी लाई गई थी। महिला ने दोनों युवतियों को होटल में दो लड़कों के साथ भेजा था। होटल के रूम नंबर 305 और 308 में दोनों युवतियों को भेजा गया था, लेकिन रूम नंबर 305 में भेजी गई युवती की मौत हो गई। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ और युवतियों को लाने वाली महिला ज्योति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन


पठानकोट के होटल कृष्णा रजेंसी में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने के बाद देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। जिस्मफरोशी का धंधा चलाने वाली महिला ज्योति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं कुल 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी महिला की पहचान ज्योति निवासी सेनगढ़ के रूप में हुई है। 

पुलिस थाना डिवीजन नंबर.2 के प्रभारी मनदीप सलगोत्रा ने कहा कि ज्योति देह व्यापार का धंधा करती है। वह  अलग-अलग जगह से लड़के और लड़कियों को बुलाकर मोटी रकम वसूल करती है। 23 जून को पठानकोट के ढाकी क्षेत्र बड़ी सब्जी स्थित होटल कृष्णा रजेंसी में उक्त महिला अमृतसर जिले की रहने वाली दो लड़कियों को लेकर आई थी। लड़कियों को पठानकोट के ही दो युवकों के साथ होटल में छोड़ने पहुंची थी। 
विज्ञापन


कमरा नंबर 305 और 308 में दोनों लड़कियों को ठहराया गया। पुलिस ने जब सीसीटीवी की जांच की तो देखा कि कमरा नंबर 305 में बेहोशी की हालत में युवती को बाहर लाया गया। इसके बाद उसे प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल पठानकोट में पोस्टमार्टम करवाया है। 

दूसरी युवती को पुलिस ने उसके घर वापस भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि युवती की मौत का कारण क्या रहा। इन दोनों युवतियों के साथ संपर्क रख देह व्यापार का धंधा चलाने वाली ज्योति, युवक उद्य व संदीप और होटल मालिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत केस दर्ज किया है। देह व्यापार का धंधा चलाने वाली आरोपी महिला ज्योति को पुलिस ने कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है, जबकि बाकी तीन आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें