फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: ससुर के सिर पर था खून सवार... बहू पर लोहे की रॉड से किए ताबड़तोड़ वार, कर दी दो बच्चों की मां की हत्या

Wed, 25 Jun 2025 04:10 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

मोगा में ससुर ने बहू की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने बहू पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका दो बच्चों की मां थी।
विज्ञापन
ससुर ने की बहू की हत्या। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोगा में ससुर ने बहू की बेरहमी से हत्या कर दी। मोगा के गांव बलखंडी में बुधवार सुबह यह दिल दहला देने वाली घटना हुई है। ससुर जसपाल सिंह ने अपनी बहू लाभप्रीत कौर पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस की जांच के अनुसार आरोपी ससुर अपनी बहू के चरित्र पर शक करता था। इसके चलते आरोपी ने बहू की निर्मम हत्या कर दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लाभप्रीत कौर के पति बीमार रहता है। कुछ समय पहले उसे हार्ट अटैक आया था। इस वजह से वह घर पर ही रहता है। पति के बीमार होने के चलते लाभप्रीत कौर घर के सभी काम खुद करती थी। वह वाहन चलाती थी और गाड़ी लेकर गांव से बाहर भी जाती थी। यह बात उसके ससुर जसपाल सिंह को पसंद नहीं थी और इसी कारण आए दिन उनके बीच विवाद होता था। 

बुधवार की सुबह जब लाभप्रीत कौर किसी काम से घर से बाहर जा रही थी। वह अपनी गाड़ी में बैठ रही थी, तभी पीछे से आए जसपाल सिंह ने लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। लाभप्रीत कौर दो बच्चों की मां थी। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी धर्मकोट रमनदीप सिंह और एसएचओ कोट ई शेखा इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह भुल्लर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए मोगा सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने आरोपी जसपाल सिंह को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। 

डीएसपी रमनदीप सिंह ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जसपाल सिंह ने लाभप्रीत कौर के चरित्र पर शक करता था और घर से बाहर जाने से भी रोकता था। इसी बात को लेकर जसपाल सिंह और लाभप्रीत कौर की लड़ाई झगड़ा होता था। जसपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ मामला दर्ज करके मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें