फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस के चार अधिकारी गिरफ्तार: वर्दी की आड़ में ले रहे थे रिश्वत, झूठा केस दर्ज करने की दी थी थी धमकी

Tue, 27 May 2025 10:22 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

वर्दी की आड़ में लाखों रुपये रिश्वत लेने के आरोप में पंजाब पुलिस के साइबर सेल के चार अधिकारियों को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एक नाबालिग पर साइबर फ्रॉड का झूठा केस दर्ज करने की धमकी देकर परिवार से घूस ली जा रही थी। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस विभाग के साइबर सेल के चार अधिकारियों को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। साइबर सेल के चार अधिकारी अपनी वर्दी की आड़ में लाखों रुपये रिश्वत ले रहे थे। मामला फिरोजपुर के फाजिल्का का है। आरोप है कि चारों अधिकारी एक नाबालिग पर साइबर फ्रॉड का झूठा केस दर्ज करने की धमकी देकर परिवार से लाखों रुपये की रिश्वत का दवाब बना रहे थे। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मामले की शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने चारों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


विजिलेंस टीम ने फाजिल्का साइबर सेल के एसएचओ सहित चार कर्मचारियों को एक लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 17 वर्षीय एक किशोर गलती से पोर्न वेबसाइट्स पर क्लिक कर बैठा था। उसे और उसके परिवार को डरा धमका कर आरोपियों ने एक लाख रुपये लिए थे। पीड़ित परिवार ने मामले में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से शिकायत की थी। विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक विजिलेंस टीम ने फाजिल्का साइबर सेल के चार कर्मचारियों को किया गिरफ्तार।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें