फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police Encourter: अस्पताल और स्कूल में की थी फायरिंग... मुठभेड़ में गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के चार गुर्गे घायल

Thu, 25 Sep 2025 07:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)

सार

पंजाब के खडूर साहिब में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस की गोली लगने से गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के चार गुर्गे घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रंगदारी के लिए गोलियां चलाने वाले गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के चार गुर्गों को पुलिस ने मुठभेड़ दौरान काबू कर लिया। वीरवार शाम सवा पांच बजे खेमकरण क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई। यह चारों पुलिस की गोलियां लगने से घायल हो गए, इनके दो साथी भागने में सफल रहे। आरोपियों से एक पिस्टल, दो राइफल्स बरामद की गई हैं।

विज्ञापन


सुबह लगभग साढ़े नौ बजे भिखीविंड के गुप्ता अस्पताल और पौने 12 बजे सेंट कबीर कान्वेंट स्कूल पर गोलियां चलाई गईं। सूचना मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग चेक कर कार्रवाई शुरू की। इस दौरान गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के चार गुर्गों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान काबू कर लिया। 

एसएसपी डाॅ. रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि मामला दर्ज करके बदमाशों की तलाश में टीमें भेजी गई। एसपी (आई) रिपुतपन सिंह, डीएसपी (आई) सुखबीर सिंह संधू, लवकेश सैनी, प्रीतइंद्र सिंह पर आधारित टीमों ने जगह-जगह चेकिंग शुरू की। एसएसपी मुताबिक सूचना मिली कि कुछ बदमाश गांव दासूवाल क्षेत्र में घूम रहे हैं। घरों की चेकिंग के दौरान प्रभ दासूवाल के करीबी रिश्तेदार गुरसाहिब सिंह के घर की घेराबंदी की गई। बदले में बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में चार गैंगस्टर घायल हो गए। इनकी पहचान प्रदीप सिंह, गुरजंट सिंह, जगसीर सिंह, मलकीत सिंह के तौर पर हुई। जबकि इनके दो साथी फरार हो गए। एसएसपी ने बताया कि मौके पर बदमाशों से 30 बोर का पिस्टल, दो राइफल (315 बोर व 312 बोर) की बरामदगी की गई।
विज्ञापन


सेंट कबीर कान्वेंट स्कूल दासूवाल (वल्टोहा) के मैनेजिंग डायरेक्टर मानवजीत सिंह संधू ने बताया कि कुछ समय पहले विदेश रहते गैंगस्टर प्रभदीप सिंह उर्फ प्रभ दासूवाल ने फोन करके एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। जून माह में स्कूल के गेट नंबर दो पर दोपहर के समय बदमाशों ने उनकी कार पर आठ गोलियां दागीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें