फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Crime: दो बच्चों के पिता ने खुद को गोली से उड़ाया, पत्नी और मां-बाप से सामने उठाया खौफनाक कदम

Tue, 24 Jun 2025 09:38 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा उड़मुड़ (होशियारपुर)

सार

होशियारपुर में एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली। मृतक दो बच्चों का पिता था। उसने पत्नी और माता-पिता के सामने ही यह खौफनाक कदम उठाया। 
विज्ञापन
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के होशियारपुर में नशे की लत में डूबे एक व्यक्ति ने खुद को गोली से उड़ा दिया। घटना मंगलवार दोपहर बाद की है। गांव कमालपुर में नशे की लत के शिकार व्यक्ति ने नशा न मिलने के चलते पिस्तौल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। लाभ सिंह उर्फ हीरा (37) शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था। 

विज्ञापन


मृतक की पत्नी कुलविंदर कौर ने बताया कि वह पति लाभ सिंह उर्फ हीरा और बच्चों सहित परिवार से अलग रहती थी। लाभ सिंह हीरा मियानी कस्बे में किराये पर जिम चलाता था और पिछले काफी समय से नशे का आदी था। कुलविंदर कौर ने बताया कि उसे कई बार नशा पुनर्वास केंद्र में भर्ती करवाया गया था, लेकिन इसके बावजूद भी वह नशे की आदत नहीं छोड़ पा रहा था। 

मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे लाभ सिंह नशे खरीदने के लिए पत्नी के पास आया और पैसे मांगने लगा। पैसे न मिलने पर पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। कुलविंदर कौर भागकर पास ही स्थित ससुर के घर चली गई। इसी दौरान लाभ सिंह के पिता सरबजीत सिंह और माता सुरजीत कौर बहू कुलविंदर कौर के साथ उनके घर आए और लाभ सिंह को समझाने की कोशिश की, लेकिन लाभ सिंह ने गुस्से में आकर घर के आंगन में पिस्तौल से अपने सिर में गोली मार ली। सरबजीत सिंह ने पड़ोसियों की मदद से अपने बेटे लाभ सिंह को मौके पर सरकारी अस्पताल टांडा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही एसएचओ टांडा गुरिंदरजीत सिंह नागरा पुलिस पार्टी सहित मौके पर सरकारी अस्पताल टांडा पहुंचे और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें